एसएचओ और अधिकारी अपने दफ्तरों में 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेंगे मौजूद, लोगों की सुनेंगे समस्याएं – डीजीपी पंजाब गौरव यादव

by

चंडीगढ़। पंजाब के लोगों की सुविधा के लिए पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। एसएचओ से लेकर उच्च अधिकारी अब रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपने दफ्तरों में बैठेंगे। इस पहल के तहत वे लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इससे संबंधित आदेश डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दिए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करके यह जानकारी दी है।

लोगों की ओर से आने वाली शिकायतों का तुरंत समाधान करने के लिए डीजीपी ने यह फैसला लिया है। यह आदेश सभी रेंज के एडीजीपी/आईजीपी/डीआईजी, पुलिस कमिश्नर, जिला एसएसपी, सब-डिविजनल डीएसपी और एसएचओ पर लागू होगा। यह आदेश सभी कार्य दिवसों पर लागू होगा। उन्होंने कहा कि यह पुलिस का भी कर्तव्य है। लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

चंडीगढ़ मुख्यालय में भी लागू होंगे आदेश :   पुलिस के उपरोक्त आदेश पंजाब पुलिस के चंडीगढ़ मुख्यालय में भी लागू होंगे। पुलिस मुख्यालय में स्पेशल डीजीपी/एडिशनल डीजीपी रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को तय समय पर लोगों से मिलना होगा। डीजीपी ने स्पष्ट किया है कि सभी को उपरोक्त आदेशों का पालन करना होगा। नागरिकों तक पहुंचने के लिए पुलिस द्वारा उठाया गया यह एक बड़ा कदम है। राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये प्रयास जारी रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब की ओर से 14 को डा. बी.आर. अंबेडकर जयंती पर होगा आनलाइन क्विज मुकाबला: अपनीत रियात

जिला चुनाव अधिकारी ने क्विज मुकाबले में अधिक से अधिक लोगों को हिस्सा लेने की अपील की विजेताओं को दिया जाएगा नकद पुरुस्कार व प्रमाण पत्र होशियारपुर, 12 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अपनीत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तपस्थल श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब के परिसर में दहाजा (साल ) करवाने की इजाजत नहीं दी जाएगी – बाबा केवल सिंह

गढ़शंकर। तपस्थल श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब, प्रबंधक कमेटी , श्री गुरु रविदास सभाओं ,अबेंडदकर सभायों व निहंग संगठनों के बैठक श्री खुरालगढ़ साहिब में हुई। जिसमें श्री गुरु रविदास...
article-image
पंजाब

पेंशनर्स नेताओं ने अस्थायी टीचर्स पर संगरुर में किये लाठीचार्ज की निंदा की

गढ़शंकर :3 जुलाई : पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के गढ़शंकर ब्लाक की मासिक मीटिंग सरुप चंद तहसील महासचिव की प्रधानगी में गांधी पार्क गढ़शंकर में बुलाई गई। मीटिंग में पहले मुलाजम व पेंशनर्स राज्य...
article-image
पंजाब

रोटरी क्लब आफ होशियारपुर की ओर से सिवल हस्पताल होशयारपुर में अन्नपूर्णा दिवस मनाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रोटरी क्लब की ओर से प्रधान टिमाटनी आहलूवालीया ने वर्ष 2025-2026 की शुरूआत मानवता की सेवा के लिए पहले प्रोजेक्ट अन्नपर्णा देवी माँ के नाम पर 150 मरीजों और उनके रिश्तेदारों...
Translate »
error: Content is protected !!