धुरंधर: द रिवेंज’ फिल्म में शिमला की हितिका का अहम रोल

by

एएम नाथ। शिमला : बॉक्स ऑफिस पर ‘धुआं-धुआं’ कर रही रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। फिल्म की इस जबरदस्त सफलता के बीच सोशल मीडिया पर एक नया चेहरा तेजी से वायरल हो रहा है-वह है हितिका बाली। फिल्म में जसकीरत सिंह रांगी (रणवीर सिंह) की छोटी बहन ‘हरलीन कौर रांगी’ का भावुक किरदार निभाने वाली हितिका की हर तरफ चर्चा हो रही है।

—————-
कहानी की धुरी बनी ‘हरलीन’
फिल्म की पूरी कहानी जिस मोड़ से शुरू होती है, उसके केंद्र में हरलीन कौर रांगी का ही किरदार है। अपनी बहन को बचाने के लिए ही जसकीरत सिंह रांगी (रणवीर सिंह) को हथियार उठाने पड़ते हैं और यहीं से वह जंग शुरू होती है जो आगे चलकर देश की सुरक्षा के मिशन में तब्दील हो जाती है। हालांकि हितिका का रोल बहुत लंबा नहीं है, लेकिन उनके द्वारा निभाए गए इमोशनल सीन्स ने दर्शकों की आंखों में आंसू ला दिए हैं।
————-
कौन हैं हितिका बाली?
शिमला की रहने वाली हितिका बाली ने ग्लैमर की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह ‘मिस हिमाचल 2023’ का ताज अपने नाम कर चुकी हैं। इससे पहले वह ‘मिस ग्लोबल यूथ’ भी रह चुकी हैं। उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से एग्रीकल्चर ऑनर्स में पढ़ाई की है। वहीं, हितिका ने अपनी पहली पंजाबी फिल्म ‘Madhaniyan’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी और कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। 28 नवंबर 1999 को जन्मी हितिका को एडवेंचर स्पोर्ट्स का काफी शौक है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

52 पात्र दिव्यांगजनों को वितरित किए 7.26 लाख रूपये के 92 प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए : DC राघव शर्मा

ऊना, 21 नवम्बर – जिला रेड क्रॉस सोसाईटी ऊना व भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण कम्पनी चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में टाऊन हॉल ऊना में 52 पात्र दिव्यांगजनों को अपना जीवन यापन सुगमता से व्यतीत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रभावितों के पुनर्वास के लिए, जी जान से जुटे हैं : जयराम ठाकुर

समय से उपलब्ध हो लोगों को सहायता और सरकार से मिले पुनर्वासन योजनाओं का लाभ सभी प्रभावितों की अधिकारिक सूची जल्द से जल्द जारी करे सरकार जन सहयोग से पुनर्वासन में मिलेगा सहयोग लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उत्पादक अपने उत्पाद की इंटरनेट माध्यम से चलो चंबा ऐप से बाजार में एक अलग पहचान बना सकते : DC अपूर्व देवगन

चंबा,14 सितंबर : राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के सौजन्य से सेवा संस्था द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र सरू में स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों के लिए दो दिवसीय ई – कॉमर्स...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय : सहायक वन रक्षकों के 100 रिक्त पदों, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 33 पदों को भरने को मंजूरी की प्रदान

रोहित भदसाली।  शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 780 मेगावाट की जंगी थोपन जल विद्युत परियोजना को हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड को...
Translate »
error: Content is protected !!