धोखाधड़ी करने तथा धमकीयां देने के मामले में भाई बहन नामजद

by

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर सगाई कर शादी से मना करने पर एक भाई बहन पर धोखाधड़ी स्मेत विभिन्न धराओं तहत मामला दर्ज किया है। एसएसपी होशियारपुर को 08 जुलाई 2021 को दी शिकायत में कुलविंदर कौर निवासी पदराणाए गढ़शंकर ने आरोप लगाया था कि उसके पति की मौत के बाद विदेश में बैठे परमिंदर कुमार उर्फ बिंदा निवासी करीहा जिला शाहीद भगत सिंह नगर और उसकी बहन हरजिंदर कौर उर्फ जिंदर ने उससे शादी करके उसे विदेश ले जाने क झांसा देकर उससे लाखों रुपए ऐंठ लिए और काफी समय निकल जाने पर वह उसे लारे लगाते रहे। परमिंदर ने उसे आपनी बहन हरजिंदर कौर उर्फ जिंदर की शादी में भी करीब चार लाख रुपए खर्च करवा दिए । अब काफी समय निकल जाने पर वह उससे शादी करने से मना कर गया। उक्त दोनों भाई बहन ने उससे साजिश करके धोखा किया है अब उनसे बात करने पर वह उसे जान से मारने की धमकीयां देते है। इस मामले की जांच डीएसपी क्राईम ने की और आरोपी परमिंदर कुमार उर्फ बिंदा तथा उसकी बहन हरजिंदर कौर उर्फ जिंदर के खिलाफ धारा आईपीसी 418, 420, 120 बी तथा 506 तहत मामला दर्ज करने की गढ़शंकर पुलिस को सिफारिश की। जिसने दोनों भाई बहन के खिलाफ गढ़शंकर थाने में खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

BJP candidate Sohan Singh Thandal

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct.25 –  Additional Deputy Commissioner-cum-Returning Officer for 044-Chabbewal (SC) Vidhan Sabha Constituency Sh. Rahul Chaba receiving nomination papers of Bharatiya Janata Party (BJP) Candidate  Sohan Singh Thandal at local DAC on Friday, The...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देव संस्कृति के महाकुंभ मंडी शिवरात्रि महोत्सव का भव्य समापन : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और जयराम ठाकुर ने पारंपरिक जलेब में लिया भाग

एएम नाथ। मंडी : प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी मंडी में सात दिनों तक चले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का समापन अत्यंत हर्षोल्लास और पारंपरिक भव्यता के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बतौर मुख्यातिथि राज्यपाल शिव प्रताप...
article-image
पंजाब

Special Lecture on Guru Tegh

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.16 : A special lecture on “Guru Tegh Bahadur’s Martyrdom and Its Contemporary Relevance” was organized by the Postgraduate Department of Punjabi at Shri Guru Gobind Singh Khalsa College, Mahilpur, under the Sikh...
Translate »
error: Content is protected !!