*नए पंचायत घरों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे – अनिरुद्ध सिंह *

by
 ग्रामीण विकास मंत्री ने कोहलू जुब्बड़ और मांजू डाबरी में नए पंचायत घरों का लोकार्पण *कसुम्पटी विधानसभा के दौरे के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने आज मांजू डाबरी और कोहलू जुब्बड़ (तारापुर) में नए पंचायत घर का लोकार्पण किया।
एएम नाथ। शिमला : मांजू डाबरी का नया पंचायत घर 01 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ है। दो मंजिला नए पंचायत घर में पुस्तकालय, बैठक हॉल, सम्मेलन हॉल, प्रधान कक्ष, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, मनरेगा सहायक, रसोई घर और शौचालय की व्यवस्था है। इसके साथ ही उन्होंने गुम्मा-कंडा सड़क का शिलान्यास भी किया।
मांजू डाबरी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में जहां पर नए पंचायत घर बन रहे है, वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे है ताकि पंचायत घरों की सुरक्षा व्यवस्था स्थापित की जा सके। पंचायत घर में बहुत ही महत्वपूर्ण रिकॉर्ड होता है। ऐसे में सीसीटीवी के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि पंचायत घर जनता के होते है। पंचायतों के नए हॉल और परिसर का इस्तेमाल स्थानीय जनता शादी समारोह या अन्य कार्यक्रमों के लिए करें लेकिन पंचायतें इसके लिए शुल्क निर्धारित करें ताकि पंचायत को आय भी हो सके। मंत्री ने नए पंचायत घर के लिए डेढ़ लाख रुपए फर्नीचर खरीद के लिए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कंडा क्यालू सड़क के लिए तुरंत मशीनरी तैनाती होगी। कुई में स्थानीय लोगों ने टैंक की मांग की है, जिसके लिए जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए गए है कि पंचायत जैसे ही भूमि चयनित करके देती है तो टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने श्मशान घाट तक रास्ते के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने खंड विकास अधिकारी कार्यालय को निर्देश दिए कि नए पंचायत घर के साथ लगती भूमि पर मैदान बनाया जाए ताकि स्थानीय जनता को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इस पंचायत के पिछले ढाई सालों में विकास कार्यों के लिए 52 लाख से अधिक रुपए विभिन्न मदो में जारी किए जा चुके है।
उन्होंने कहा कि बल्देया-मानड़ सड़क के लिए 17.14 करोड़ रुपए की सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है।
***कोहलू जुब्बड़ में नए पंचायत घर का लोकार्पण
अनिरुद्ध सिंह ने आज रामनगरी से कटली मार्ग का शिलान्यास और कोहलू जुब्बड़ पंचायत के नए पंचायत घर का लोकार्पण भी किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोहलू जुब्बड़ का पंचायत घर पहले ढली पंचायत में चल रहा था और अब नया भवन बन गया है। दिवाली के बाद नए भवन में कोहलू जुब्बड़ पंचायत चलाने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दे दिए है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए समय लगता है, एक दम से विकास कार्य पूरे नहीं होते है। प्रदेश भर में 150 के करीब नए पंचायत घर बन रहे है। हर पंचायत घर पर 01 करोड़ 14 लाख रुपये खर्च किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि यहां पर पटवार सर्कल स्थानांतरित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने टिककरी से क्यार कोटी रास्ते के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक विकास मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में हुआ था। उसके बाद वर्ष 2023 से फिर से इस क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे है। मंत्री ने कहा कि जहां-जहां सड़के बनना प्रस्तावित है, वहां की जमीन की गिफ्ट डीड करवाने में तीव्रता लाएं। मार्च 2026 तक क्षेत्र में प्रस्तावित सभी सड़कों का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में विद्युत विभाग नए ट्रांसफर लगाने का कार्य मार्च 2026 से पहले पूरा कर ले। विभाग द्वारा नए ट्रांसफर लगाने का कार्य तीव्र गति से चला हुआ है।
इस दौरान उन्होंने जन समस्याएं भी सुनी।
***यह भी रहे मौजूद
खंड विकास अधिकारी मशोबरा अंकित कोटिया, विभिन्न विभागों के अधिकारी, बीडीसी चेयरमैन मशोबरा चंद्रकांता वर्मा, पार्षद नरेंद्र ठाकुर, पार्षद विशाखा मोदी, प्रधान रेणु वर्मा, उप प्रधान सत्य प्रकाश, प्रधान तनु वर्मा, प्रधान मदन, उप प्रधान हरीश, बीडीसी सदस्य अनु शर्मा, प्रधान कोहलू जुब्बड़ प्रेमी देवी, उप प्रधान ज्ञान ठाकुर, प्रधान ढली रमा, उप प्रधान किशोर ठाकुर, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम कृष्ण शांडिल, एपीएमसी के सदस्य भूपेंद्र कंवर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू वर्मा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष राज कमल शर्मा, पूर्व प्रधान ज्ञान ठाकुर, पूर्व उप प्रधान राजेंद्र ठाकुर, पूर्व प्रधान सुरेन्द्र ठाकुर, विद्या कंवर, संजय शर्मा, अशोक ठाकुर, निर्मला, प्रभा, चम्पा, जमना दास, अरुण, नरेंद्र कंवर, सेवानिवृत ब्रिगेडियर बी. एस. कंवर, देवी सिंह वर्मा, दलीप कंवर, अभी राम, मुकुंद ठाकुर, तारा वर्मा, लक्ष्मी देवी, संतोष, धीरज कंवर, शंकर वर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गृहिणी सुविधा योजना के तहत जिला में 23 हजार से अधिक फ्री गैस कनेक्शन दिएः वीरेंद्र कंवर

ऊना 6 अगस्त 2022- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ऊना में में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले झलेड़ा, रैनसरी, कोटला खुर्द, टक्का, लोअर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप संपन्न : नादौन में टूरिजम एवं वॉटर स्पोर्ट्स इनफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होंगे 300 करोड़: मुकेश अग्निहोत्री

नादौन 05 नवंबर। पर्यटन विभाग द्वारा जिला प्रशासन हमीरपुर और द इंडियन राफ्टिंग फेडरेशन के सहयोग से नादौन में आयोजित तीन दिवसीय एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय माध्यमिक विद्यालय लक्कड़मंडी में किया गया आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन : चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली की दी विस्तार से जानकारी

बाल मजदूरी व बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष चर्चा संवेदनशील जानकारी के संबंध में सूचना देने वाले की जानकारी गुप्त रखने का दिया गया आश्वासन एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा मंगलवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी ने संसद में उठाया महिला कर्मियों का मुद्दा : आशा कुमारी

आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के लिए मांगा सम्मानजनक वेतन और सामाजिक सुरक्षा एएम नाथ। शिमला :  पूर्व शिक्षा मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस महिला नेत्री श्रीमति आशा कुमारी ने कहा कि आज कांग्रेस...
Translate »
error: Content is protected !!