इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत लगभग 04 करोड़ रुपए व्यय कर 4072 वृद्धजनों को योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया : सांसद सुरेश कश्यप

by
एएम नाथ। नाहन, 17 अक्तूबर। जिला सिरमौर के नाहन स्थित बचत भवन में आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की समीक्षा बैठक सांसद शिमला संसदीय क्षेत्र सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विधायक पांवटा साहिब सुखराम चैधरी भी उपस्थित थे।
बैठक में अध्यक्ष एवं सांसद शिमला संसदीय क्षेत्र सुरेश कश्यप ने जिला सिरमौर में केंद्रीय पोषित योजनाओं को सक्रियता के साथ लागू करने के निर्देश दिए ताकि योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर पहुंच सके। उन्होंने बरसात के कारण राष्ट्रीय उच्च मार्गों को हुई क्षति को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा ताकि जिला सिरमौर के लोगों को लाभान्वित किया जा सके।
May be an image of one or more people, people studying, table and text
बैठक में अवगत करवाया गया कि राष्ट्रीय सामाजिक सहायता योजना ( एन एस ए पी) के तहत चलाई जा रही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत लगभग 04 करोड़ रुपए व्यय कर 4072 वृद्धजनों को योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया है और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत 1418 महिलाओं को लगभग 1 करोड़ 32 लाख रुपए व्यय कर लाभान्वित किया गया है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के तहत लगभग 05 लाख रुपए व्यय कर 48 दिव्यागजों को तथा राष्ट्रीय परिवार सहायता कार्यक्रम के तहत 07 लाख 40 हजार रुपए व्यय कर 37 पात्र परिवारों को लाभान्वित किया गया है।
बैठक में अवगत करवाया गया कि प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत नगर पालिका नाहन में 331 आवासों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और 25 आवासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। योजना के अंतर्गत नगर पालिका राजगढ़ में 63 आवास निर्मित किए गए है और 13 आवास निर्माण का कार्य प्रगति पर है।
May be an image of one or more people, people studying and text
स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका नाहन में 267 व्यक्तिगत घरेलू शौचालय निर्माण किए गए है और नगर पालिका पांवटा साहिब में भी 267 व्यक्तिगत घरेलू शौचालय निर्माण किए गए है। दीन दयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत 251 स्वयं सहायता समूह गठित किए गए है।
जिला सिरमौर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 07 दिसंबर 2024 से 30 सितंबर 2025 तक लगभग 98 हजार व्यक्तियों की जांच की जा चुकी है जिसमें से 303 व्यक्ति टीबी संक्रमित पाए गए है। इसके अतिरिक्त जिला में 672 टीबी संक्रमित व्यक्तियों को निक्षय मित्र पहल के तहत सहायता प्रदान की जा रही है।
May be an image of one or more people and people studying
जिला सिरमौर में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 24 लाख रुपए व्यय कर 1735 किसानों को मटर के बीज पर अनुदान प्रदान कर लाभान्वित किया गया है। वर्ष 2025- 26 में जिला में कृषि विभाग द्वारा प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 06 लाख 51 हजार रुपए ड्रिप सिंचाई, स्प्रिंकलर आदि पर व्यय किया गए है।
जिला सिरमौर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के अंतर्गत मार्च 2025 तक कुल 22 लाख 47 हजार कार्य दिवस अर्जित किए जा चुके है।
उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिकारियों के बीच समन्वय के साथ कार्य कर केंद्र की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया और लंबित कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिलाया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बागवानी योजनाओं में फर्जीवाड़े से लाखों की सब्सिडी हड़पने का आरोप, विजिलेंस ने कसा शिकंजा

फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों से 36.42 लाख की सब्सिडी लेने का मामला; पिता-पुत्र समेत तीन पर FIR एएम नाथ।   कांगड़ा।  बागवानी विभाग की विभिन्न योजनाओं में कथित फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार मजबूत और स्थिर, भाजपा ने करे चिंता – भाजपा के भीतर ही असंतोष और बौखलाहट आ रही साफ नजर : नरेश चौहान

एएम नाथ।  शिमला, 16 दिसंबर । भाजपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू  के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा नेताओं में जो छटपटाहट है, उससे उनकी अन्तर्कलह की पोल खुलती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

31 बच्चों का जयपुर–दिल्ली शैक्षणिक भ्रमण रहा यादगार : मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना से बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान

मंडी, 14 फरवरी : मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत मंडी जिला के सुंदरनगर, तलयाड़, भंगरोटू और डेहर स्थित चाइल्ड केयर संस्थानों के 31 बच्चों का 10 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित जयपुर–दिल्ली शैक्षणिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण कार्य शुरू- शिक्षा में गुणात्त्मक सुधार के लिए राज्य सरकार उठा रही है अनेक कदम : मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला  :   राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्त्मक सुधार लाने के लिए अनेक महत्त्वपूर्ण कदम उठा रही है। चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण किया जा रहा...
Translate »
error: Content is protected !!