नए मतदाताओं के पंजीकरण पर फोकस करेंगे डेडिकेटड एईआरओ : जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भी की गई है नियुक्ति

by
हमीरपुर 20 दिसंबर। भारत निर्वाचन आयोग सभी नए पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूचियों में शामिल करने पर विशेष रूप से फोकस कर रहा है। आयोग ने इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र मंे समर्पित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (डेडिकेटड एईआरओ) की तैनाती करने का निर्णय लिया है। जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों भोरंज, सुजानपुर, हमीरपुर, बड़सर और नादौन में भी डेडिकेटड एईआरओ नियुक्त किए गए हैं।
बुधवार को जिला निर्वाचन कार्यालय में इन अधिकारियों के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला ने इन्हें डेडिकेटड एईआरओ के कार्यों एवं जिम्मेदारियों की जानकारी दी। उपेंद्रनाथ शुक्ला ने बताया कि भोरंज, सुजानपुर, हमीरपुर और नादौन में बीडीओ को डेडिकेटड एईआरओ बनाया गया है, जबकि बड़सर में नायब तहसीलदार को यह जिम्मेदारी दी गई है।
तहसीलदार ने बताया कि देश भर में 18 वर्ष की आयु पूरे करने वाले युवाओं का मतदाता सूचियों में पंजीकरण अभी भी उम्मीदों के अनुरूप नहीं पाया गया है। इसको देखते हुए निर्वाचन आयोग ने डेडिकेटड एईआरओ की नियुक्ति करने का निर्णय लिया है। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों मंे गठित इलेक्टोरल लिटरेसी क्लबों (ईएलसी) के साथ नियमित रूप से बैठक करेंगे तथा विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी देंगे तथा संभावित पात्र विद्यार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित करेंगे। वे हर महीने के तीसरे शनिवार को इन संस्थानों में आयोजित की जाने वाली गतिविधियों में भी भाग लेंगे। वे ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण की जानकारी भी देंगे। तहसीलदार ने बताया कि डेडिकेटड एईआरओ को शिक्षण संस्थानों में मतदाता पंजीकरण से संबंधित हर तिमाही का डाटा तैयार करना होगा। इस अवसर पर उन्होंने डेडिकेटड एईआरओ को मतदाता पंजीकरण, ईएलसी और इनसे संबंधित अन्य प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी भी दी।
कार्यशाला में भोरंज के बीडीओ कुलवंत सिंह, सुजानपुर के राजेश्वर भाटिया, हमीरपुर की हिमांशी शर्मा, बड़सर के नायब तहसीलदार सूरम सिंह भाटिया, उपमंडलीय निर्वाचन कार्यालय बड़सर के कर्मचारी सोमदत्त, हमीरपुर के राकेश कुमार और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार लाशों के उपर से निकले बिना डल्लेवाल को लेकर नहीं जा सकती….पंधेर की युवाओं से अपील- जो भी हाथ में मिले लेकर पहुंचे, खनौरी बॉर्डर पर बढ़ी हलचल

लुधियाना। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर रविवार रात्रि जालंधर बाईपास स्थित मल्होत्रा रिजोर्ट पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंधेर ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि खनौरी बॉर्डर पर फोर्स...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने कहा है कि गठबंधन धर्म का पालन किया जाएगा : लेकिन कोई भी गैर-जरूरी मांगें नहीं मानी जाएगी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि भाजपा ने कहा है कि गठबंधन धर्म का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए आजीविका, स्वास्थ्य और सामाजिक सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयाम

एएम नाथ। बिलासपुर 3 जनवरी: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जिला मुख्यालय के बचत भवन में प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए आजीविका, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सशक्तिकरण से संबंधित गतिविधियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी का घोषणा पत्र देखकर डर गए केजरीवाल : केजरीवाल ने कहा मेरे काम की नकल

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी ने दिल्ली की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली की हर...
Translate »
error: Content is protected !!