नए साल में विकसित भारत के संकल्प के लिए समर्पित रहने का इरादा करें प्रदेश वासी : जयराम ठाकुर

by

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लक्ष्य में हर प्रदेशवासी का हो भरपूर सहयोग जिससे जल्दी से जल्दी विकसित बने देश : जय राम ठाकुर
नेता प्रतिपक्ष ने शिकावरी में सुनी मन की बात

मंडी : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नए साल पर समस्त प्रदेश वासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष 2024 सभी के लिए प्रगति और ख़ुशहाली से भरा हो। सभी स्वस्थ्य और प्रसन्न रहें। उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारे आदर्श हैं और यह वर्ष राममय होने वाला है। भगवान राम सभी के जीवन में सुख -समृद्धि लाएं। सभी धन-धान्य से परिपूर्ण हों। जिससे यह प्रदेश और देश उन्नति की ओर अग्रसर हो। उन्होंने कहा कि आने वाले साल में हर प्रदेशवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को विकसित बनाने के संकल्प के लिए समर्पित होकर काम करने का इरादा कर ले तो हमारे देश को जल्दी से जल्दी विकसित होने से कोई नहीं रोक सकता है। सिराज विधान सभा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे जयराम ठाकुर ने यह बातें कहीं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज भारत की दुनिया में एक अलग साख है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश नित नई ऊँचाइयां छू रहा है। जो चीजें सपनें में भी नहीं सोची जा सकती थी वह प्रधानमंत्री मोदी ने कर के दिखाई हैं। चाहे विज्ञान का क्षेत्र हो या भारत के विकास का। प्रधानमंत्री ने अपनी दूरदर्शिता से हर वह लक्ष्य हासिल किया है जो भारत को एक विकसित देश बनने के लिए आवश्यक है। प्रधानमंत्री की चलाई गई योजना से आज देश की सूरत बदल रही है। प्रधानमंत्री ने हर भारतीय को हितों को ध्यान रखने के लिए योजनाएं चलाई हैं। जिसका लाभ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भारत को जल्दी से जल्दी विकसित देश की क़तार में खड़ा करना चाहते हैं। इस महायज्ञ में सभी का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कहते हैं उसके पूरा होने की शत प्रतिशत गारंटी होती है। कुछ लक्ष्य निर्धारित करने के पहले उसका पूरा रोड मैप तैयार रहता है। उन्होंने सभी प्रदेश वासियों कहा कि हम सभी भारत को विकसित बनाने के महायज्ञ में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लेना चाहिए।

*नेता प्रतिपक्ष ने शिकावरी में सुनी मन की बात*

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सिराज विधान सभा के शिकावरी पंचायत में स्थानीय लोगों, बीजेपी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ वर्ष का अंतिम ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य हमारे जीवन का आधार है और स्वस्थ्य रहने के लिए खेल और फ़िटनेस के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गलत दावा किया तो हर प्रोडक्ट पर 1 करोड़ जुर्माना लगा देंगे : सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद को कई रोगों के संबंध में अपनी दवाओं के बारे में विज्ञापनों में ‘झूठे’ और ‘भ्रामक’ दावे करने के प्रति किया आगाह

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने हर्बल उत्पादों का कारोबार करने वाली कंपनी पतंजलि आयुर्वेद को कई रोगों के संबंध में अपनी दवाओं के बारे में विज्ञापनों में ‘झूठे’ और ‘भ्रामक’ दावे करने के...
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना की ग्राम पंचायतों में 22 मार्च को ग्राम सभा की विशेष बैठक का आयोजन होगा

ऊना : विश्व जल दिवस के अवसर पर जल जीवन मिशन के तहत जिला ऊना की ग्राम पंचायतों में 22 मार्च को ग्राम सभा की विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर मे सजी पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी : लोगों को दिया कुपोषण मुक्त भारत का सन्देश

आंगनबाडी कार्यकर्ता की बेटी गीतांजलि ने दिया पोषण अभियान पर शानदार भाषण एएम नाथ। भरमौर :  कमल किशोर शर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी चम्बा के मार्गदर्शन में मनीष कुमार बाल विकास परियोजना अधिकारी अतिरिक्त कार्यभार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह : आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने फहराया तिरंगा

आकांक्षी ज़िला चंबा के समग्र विकास को लेकर उठाए जा रहे हैं आवश्यक कदम —-यादविंदर गोमा एएम नाथ।  चंबा, 26 जनवरी :   चंबा के ऐतिहासिक चौगान में 75वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!