कारण बताओ नोटिस 2 IAS समेत पांच अधिकारियों को सुक्खू सरकार ने जारी किया

by

शिमला : हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने पर्यटन विभाग में विज्ञापन एजेंसियों की इम्पैनलमेंट के मामले की जांच रिपोर्ट के बाद दो आईएएस समेत पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।  पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव देवेश कुमार ने अधिकारियों को नोटिस जारी कर उनसे दस दिन में जवाब तलब किया है।                                               उल्लेखनीय है कि पर्यटन विभाग में विज्ञापन एजेंसियों के इम्पैनलमेंट को लेकर बीते दिनों एक शिकायत पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष आरएस बाली को मिली। आरएस बाली ने इस मामले की जांच को सरकार से आग्रह किया। सरकार ने आईएएस अधिकारी पंकज राय को जांच का जिम्मा सौंपा। पंकज राय इन दिनों पीजीआई चंडीगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर हैं। प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले उन्होंने सरकार को जांच रिपोर्ट सौंपी।रिपोर्ट में विज्ञापन एजेंसियों के इम्पैनलमेंट को लेकर अपनाई गई प्रक्रिया में खामियों को इंगित किया गया है। उन्होंने कहा कि अपनाई गई प्रक्रिया पूरी तरह त्रुटि-मुक्त अथवा फूलप्रूफ नहीं है। हालांकि रिपोर्ट में किसी अकेले अधिकारी की कार्यप्रणाली पर सवाल नहीं उठाए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रोहित ठाकुर ने शिक्षा विभाग व शिक्षा बोर्ड अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

एएम नाथ। ​शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग और हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभिन्न योजनाओं...
हिमाचल प्रदेश

दियोली कृषि सेवा सहकारी सभा का विशेष ऑडिट अंतिम चरण में

ऊना (28 जनवरी)- सहायक पंजीयक, सहकारी सभाएं ऊना रत्न सिंह बेदी ने कहा है कि दि दियोली कृषि सेवा सहकारी सभा का विशेष ऑडिट अंतिम चरण में है। ऐसे में जिस भी जमाकर्ता या...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह की टिप्पणी से विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान गरमाया माहौल, विपक्ष ने किया विरोध

एएम नाथ। शिमला : शिमला, 19 मार्च । हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बुधवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पर चर्चा के दौरान एक तीखी बहस देखने को मिली। चर्चा के दौरान कांग्रस विधायक...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जिसे भी कांग्रेस का आलाकमान चुनाव लड़ने को कहता है वह दूसरे का नाम बता देता : ज़िंदगी के साथ और ज़िंदगी के बाद भी लूट करना चाहती है कांग्रेस –

देश के नेतृत्व के लिए मोदी सबसे क्षमतावान नेता : जयराम ठाकुर एएम नाथ। चंबा : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह चुनाव लोक सभा का चुनाव है। जो देश के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!