जिसे भी कांग्रेस का आलाकमान चुनाव लड़ने को कहता है वह दूसरे का नाम बता देता : ज़िंदगी के साथ और ज़िंदगी के बाद भी लूट करना चाहती है कांग्रेस –

by
देश के नेतृत्व के लिए मोदी सबसे क्षमतावान नेता : जयराम ठाकुर
एएम नाथ। चंबा :
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह चुनाव लोक सभा का चुनाव है। जो देश के लिए नेतृत्व तय करने का चुनाव है। जो नेता देश को सशक्त बना सके, विकास की नई बुलंदियों को हासिल कर सके। जो देश के लिए निर्धारित किए गए लक्ष्य में देश की अवाम को जोड़ सके। जो दुनिया को भारतीय हितों के लिए राज़ी कर सके। नरेन्द्र मोदी ही एक ऐसे नेता हैं। विपक्ष में दूर तक कोई ऐसे नेता नहीं हैं। देश के साथ दुनिया के लोग भी चाहते हैं कि नरेन्द्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बने। नरेन्द्र मोदी ने देश में राजनीति की अलग पहचान बनाई है। नरेन्द्र मोदी ने टाइमली डिलीवर करने की पॉलिटिक्स की शुरुआत देश में की है। जो वह कहते हैं वह निर्धारित समय में पूरी पारदर्शिता के साथ हासिल करते हैं। इस बार उन्होंने भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है। समूचा देश इस बात पर भरोसा कर रहा है कि निर्धारित समय में इस लक्ष्य को हासिल भी कर लेंगे। क्योंकि यह मोदी की गारंटी हैं। यह बातें उन्होंने चंबा के सुंडला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। उनके साथ भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि चंबा हमेशा नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता में रहेगा।
जयराम  ठाकुर ने कहा कि एक तरफ़ नरेन्द्र मोदी हैं जो देश को विकसित करने के विजन के साथ आगे बढ़ रहे हैं। भारत में हर आदमी के पास, शिक्षा, आवास, रोज़गार, शौचालय, आत्मनिर्भरता, फ्री बिजली, फ्री राशन, बेहतरीन इंफ़्रास्ट्रक्चर, बेहतरीन सुविधाएं मिले। जबकि इंडी एलाएंस के नेता अपने परिवार का विकास सोच रहे हैं। कैसे अपने बेटे-दामाद, बहू और रिश्तेदारों को आगे बढ़ाना है, इस पर काम कर रहे हैं। गरीब और ज़रूरतमंद लोग ऐसे नेताओं की प्राथमिकता में कहीं है ही नहीं। देश ने विकास को चुना है और परिवारवाद को पूरी तरह नकार दिया है। दुनिया की बड़ी-बड़ी वित्तीय संस्थाएं कह रही हैं कि नरेन्द्र मोदी ने दस साल के कार्यकाल में विकास के जो काम किए हैं वह किसी मैजिक से कम नहीं हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने देश के लोगों से लूट के लिए नई योजना लाना चाह रही है। जो ज़िंदगी के साथ भी और ज़िंदगी के बाद भी चलती रहे। इसके लिए लोगों की विरासत पर भी इनकी नज़रें टेढ़ी हो गई हैं। नरेन्द्र मोदी के रहते हुए विपक्ष के लोग कामयाब नहीं हो सकते हैं, उन्होंने देश के हर गरीब आदमी से उनकी एक-एक पाई सुरक्षित रखने और उन तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाने का वादा किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि इसे समय कांग्रेसी के नेता चुनाव लड़ने में कोई रुचि ही नहीं दिखा रहे हैं। कांग्रेस से जिसका भी नाम मीडिया के माध्यम से भी बाहर आता है। वह भागा-भागा दिल्ली जाता है और कोई न कोई कारण देकर चुनाव लड़ने से मना कर देता है और दो-तीन नाम और सुझाकर वापस आ जाता है। जिसे लड़ने के लिए कहिए वही भागा जाता है। इससे यह साफ़ है कि कांग्रेस नेताओं को अपनी करारी हार साफ़ दिखाई दे रही है। क्योंकि हिमाचल में कांग्रेस ने डेढ़ साल की सरकार में सिर्फ़ लोगों को दुःख देने के कार्य किए हैं। इसका ख़ामियाज़ा उन्हें भुगतना ही पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि हिमाचल को शीर्ष पर ले जाने के लिए बदले की राजनीति के बदले विकास की राजनीति करनी होगी। लेकिन जैसे ही कांग्रेस सरकार में आई। आते ही बदले की राजनीति शुरू कर दी, हज़ारों की संख्या में चले हुए संस्थान बंद कर दिये। अस्पताल और स्कूल जैसे संस्थान बंद कर दिये। जिससे स्कूल में जाने वाले छात्रों को कई किमी की दूरी अलग तय करनी पड़ रही है। अस्पताल जाने के लिए और मुसीबतें उठानी पड़ रही है। सरकार को बस इतना बताना चाहिए कि उन्होंने यह संस्थान क्यों बंद कर दिये आम लोगों को परेशान करके के क्या मिला। मुख्यमंत्री की इसी ताला डालो नीति के कारण जनता सड़कों पर आ गई। उनके विधायक भी मुख्यमंत्री से अपमानित होते होते थक गए और अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करने के लिए लोकतांत्रिक तरीक़ा अपनाया। लेकिन मुख्यपृष्ठ अभी भी ख़ुद के बजाय विधायकों और भाजपा को दोष दे रहे हैं। उन्हें तो बहुमत खोने पर नैतिकता के आधार पर इस्तीफ़ा दे देना चाहिए था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कोटखाई में जेसीबी खाई में गिरी: सुंदरनगर के चालक की दर्दनाक मौत

एएम नाथ। कोटखाई : शिमला के समीप कोटखाई क्षेत्र में एक बेहद दुखद हादसे में जेसीबी मशीन गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चालक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालाजी में श्रावण अष्टमी नवरात्र मेलों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित : माँ ज्वालाजी मंदिर में श्रावण अष्टमी नवरात्र मेले 17 अगस्त से 25 अगस्त तक पूर्ण उत्साह से आयोजित किये जाएंगे

ज्वालामुखी 22 जुलाई : प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ ज्वालाजी मंदिर में श्रावण अष्टमी नवरात्र मेले 17 अगस्त से 25 अगस्त तक पूर्ण उत्साह से आयोजित किये जाएंगे। सहायक आयुक्त मंदिर एवं एसडीएम ज्वालामुखी डॉक्टर संजीव...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राइजिंग स्टार स्कूल के मालिक संजीव सूरी बने यात्रियों के लिए मसीहा

एएम नाथ। चम्बा : मणिमहेश यात्रा के दौरान चंबा और विभिन्न स्थानों में फंसे यात्रियों के लिए राइजिंग स्टार स्कूल के मालिक श्री संजीव सूरी मसीहा बनकर सामने आए। जिन्होंने चंबा और विभिन्न स्थानों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री ने थानाखास में गोकुल ग्राम और गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण

रोहित भदसाली: बंगाणा (ऊना), 15 अगस्त. कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज (गुरुवार) कुटलैहड़ विधानसभा के तहत थानाखास में निर्माणाधीन गोकुल ग्राम और गौ अभ्यारण्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!