नए हाउस सर्जनों को सिविल अस्पताल में सौंपे नियुक्ति पत्र : पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में स्थापित किए नए आयाम: डॉ. रवजोत सिंह

by
आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से करोड़ों लोगों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं: ब्रम शंकर जिंपा
होशियारपुर, 26 नवंबर: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने राज्य सरकार द्वारा नियुक्त किए गए 24 एमबीबीएस डॉक्टरों को हाउस सर्जन के रूप में नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं।
सिविल अस्पताल में विधायक ब्रम शंकर जिंपा के साथ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि इन डॉक्टरों की नियुक्ति से सिविल और सब-डिविजनल अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।
       उन्होंने बताया कि इन 24 डॉक्टरों में से 8 डॉक्टर सिविल अस्पताल होशियारपुर, 4 गढ़शंकर सब-डिविजनल अस्पताल, 5 दसूहा और 2 मुकेरियां में तैनात किए जाएंगे ताकि स्थानीय लोगों को जरूरतमंद इलाज और स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में पंजाब ने बड़ी प्रगति करते हुए अन्य राज्यों के लिए मिसाल कायम की है। शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार ने क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। पिछले ढाई सालों में लगभग 50,000 युवाओं को सरकारी नौकरियों में भर्ती किया गया है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और अपने ओर से इन डॉक्टरों को बधाई देते हुए उन्होंने अपील की कि वे अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा, मेहनत और लगन के साथ करें ताकि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार ने लगभग 900 आम आदमी क्लीनिक स्थापित कर घर-घर के पास बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं देकर एक बड़ा उदाहरण पेश किया है। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल होशियारपुर में आधुनिक लैब की स्थापना की जा रही है, जिससे करीब 80 प्रकार के टेस्ट मुफ्त में किए जाएंगे।
नए तैनात हाउस सर्जनों ने पंजाब सरकार का आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी लगन और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं देंगे। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. पवन शगोतरा, सहायक सिविल सर्जन डॉ. कमलेश, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. हरबंस कौर, डीआईओ सीमा गर्ग, डीएफपीओ डॉ. अनीता, डीएचओ डॉ. जितेंद्र भाटिया, एसएमओ डॉ. स्वाति और डॉ. कुलदीप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब

पंजाब में शिक्षा के नए युग की शुरुआत के लिए अभिभावकों ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा की

नवांशहर, 7 अप्रैल : स्कूल ऑफ एमिनेंस’ में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों ने पंजाब में ‘शिक्षा क्रांति’ के एक नए युग की शुरुआत करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की...
article-image
पंजाब

जनता को सुचारु ढंग से सेवाएं मुहैया करवाने के लिए प्रशासन वचनबद्ध: कोमल मित्तल

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जनता को सुचारु ढंग से सेवाएं मुहैया करवाने के लिए प्रशासनबद्ध है और इसमें कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

चार जून को यह फिल्म बुरी तरह से पिट जाएगी – जयराम ठाकुर एक फ्लॉप डायरेक्टर : चार जून को फिल्म फ्लॉप होने के बाद कंगना वापस मुंबई चली जाएंगी

एएम नाथ । पांगी : हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव है। मंडी संसदीय क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत और कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह के बीच चुनावी रण...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार जापान भेजेगी : सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 8 छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए

चंडीगढ़ : पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अहम कदम उठा रही है। प्रदेश सरकार छात्राओं की बेहतर शिक्षा के लिए उन्हें विदेश शैक्षणित टूर पर भेज...
Translate »
error: Content is protected !!