नकाबपोश बाइक सवारों ने औरत का पर्स झपटा 

by

गढ़शंकर:गढ़शंकर के गांव भम्मियां के पास दो नकाबपोश बाइक सवारों ने स्कूटी पर सवार एक औरत का परस झपट लिया और फरार हो गए। जानकारी देते पीड़ित औरत संतोष पत्नी कमलजीत सिंह निवासी गांव धागों रोड़ांवाली पुलिस थाना गढ़शंकर ने बताया कि वह अपनी एक्टिवा स्कूटी नंबर पीबी-07-बीएल 7955 पर सवार होकर अपने पति कमलजीत सिंह के साथ गढ़शंकर शहर से अपने गांव घागों रोड़ांवाली को जा रहे थे। जब वे सारं 4:30 बजे के करीब गांव भम्मियां के मोड़ पर पहुंचे तो पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश लुटेरों ने उनका पर्स झपट लिया और गांव दुगरी की ओर फरार हो गए। उसने बताया के पर्स में 5000 रूपये की नकदी थी। स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस द्वारा पड़ताल आरंभ की जा रही थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हल्का गढ़शंकर के समूह वोटरो का वोट डालने के लिए धन्यवाद : कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समूह गढ़शंकर वासियों की सेवा के लिए दिन रात रहूंगा हाज़िर – अमरप्रीत सिंह लाली

गढ़शंकर : विधानसभा हल्का गढ़शंकर के समूह वोटरो का वोट डालने के लिए धन्यवाद करते हुए कांग्रेस के हल्का गढ़शंकर के इंचार्ज व युथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अमरप्रीत सिंह लाली ने सभी समाजिक,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आतंकी हमले के बाद पहलगाम में थोड़ी चहल-पहल दिखी : होटल वाले दे रहे एक के साथ एक फ्री खाना

  म्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की घटना के बाद देशभर में अभी भी खासा रोष है. आतंकवादियों के खिलाफ एक्शन की मांग भी की जा रही है. हमले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छिपाकर ले गया बॉयज हॉस्टल : वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

सोनीपत : इश्क भी क्या चीज है, जो इंसान को किसी भी हद तक जाने को मजबूर कर दे. कोई चांद तारे तोड़ लाने की बात करता है तो कोई जान हथेली पर रखने...
Translate »
error: Content is protected !!