नशा रोकने के लिए प्रदेश सरकार गंभीर: वीरेंद्र कंवर

by

नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
ऊना, 7 फरवरी: हिमाचल प्रदेश राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण एवं जिला स्वास्थ्य ऊना के संयुक्त तत्वाधान में गैर सरकारी संगठनों द्वारा संचालित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज बचत भवन में किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता ग्रामीण विकास पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने की। कार्यशाला में जिला में संचालित 27 नशा मुक्ति केंद्रों के लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि युवाओं का नशे की दलदलमें फंसना चिंतनीय विषय है, जिसे रोकने के लिए प्रदेश सरकार गंभीरता के साथ कदम उठा रही है। राज्य सरकार ने नशे पर लगाम लगाने के लिए इंटिग्रेटेड ड्रग प्रिवेंशन पॉलिसी को मंजूरी दी है, जिसका मुख्य उद्देश्य नशे की तस्करी और नशीले पदार्थों का दुरूपयोग रोकना है। नीति के तहत युवाओं को नशे की लत से छुटकारा दिलाने और तस्करी रोकने के लिए हिमाचल प्रदेश में एक निदेशालय शीघ्र ही बनाया जाएगा। निदेशालय बनाने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि इस नीति के तहत नशे को रोकने के लिए गांव में सूचना तंत्र स्थापित होंगे तथा संबंधित विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर नशा माफिया के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाएंगे।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि नशा तस्करी रोकने के लिए हिमाचल, पंजाब व हरियाणा राज्यों के साथ संयुक्त रणनीति भी बनाई गई है, जोकि आपसी समन्वय स्थापित कर नशा तस्करों पर नकेल कसने पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नशे से युवाओं को छुटकारा दिलाने के दृष्टिगत राज्य सरकार ने नशा निवारण हेल्पलाइन की शुरुआत भी की है, जिसके तहत नशे की चपेट की आए व्यक्ति को परामर्श प्रदान किया जाता है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण डॉ. संजय पाठक ने कार्यशाला बारे विस्तृत जानकारी मुहैया करवाई। उन्होंने उपस्थित एनजीओ के प्रतिनिधियों का कानूनी पहलुओं के बारे में भी अवगत करवाया।
कार्यक्रम से पूर्व भारत रतन और स्वर कोकिला कहलाने वाली प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण डॉ. संजय पाठक, सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा, जिला भाजपाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल, बिजली जरूरतें होंगी स्वच्छ ऊर्जा से पूरी

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 22 जून। प्रदेश में ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्य सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर ने पीएमजीएसवाय के चौथे फेज में पुरानी सड़कों की मुरम्मत करने की स्वीकृति देने पर केंद्र सरकार का जताया आभार 

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के शताब्दी जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 में नई सड़कों के साथ पुरानी खराब सड़कों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने वितरित की 1.20 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता 60 परिवारों को गृह निर्माण के लिए 1.11 करोड़ व राहत राशि के रूप में 9.60 लाख वितरित किए

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज जिला परिषद हॉल में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 60 परिवारों को 1.11 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता के स्वीकृति पत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुपरवाइजर व सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों के लिए साक्षात्कार 8 फरवरी को उपरोजगार कार्यालय गोहर में

 गोहर, 6 फरवरी : एस०आई०एस० सिक्योरिटी लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर( हि०प्र०) के द्वारा सिक्योरिटी गार्डज व सुपरवाइजर, के 120 पद अधिसूचित किए हैं इन पदों के लिए साक्षात्कार आगामी 8 फरवरी 2024 को सुबह 11...
Translate »
error: Content is protected !!