नगर कौंसिल गढ़शंकर ने स्ट्रीट वेंडरों को कोविड-19 की रोकथाम के लिए जागरूक किया

by

गढ़शंकर: शहर के मुख्य सडक़ों के निकट व मुहल्लों में सब्जी फल व अन्य खाने पीने के का समान वेचने वाले स्ट्रीट बेंडर के लिए पंजाब सरकर व राष्ट्रीय शहरी आजीवका मिशना तथा पीजीआई के सहयोग से देा दिवसीय प्रशीक्षण आयोजन नगर कौंसिल गढ़शंकर में किया गया। जिसमें प्रोग्राम अफसर डा् वैशाली सोनी, ट्रेनिग कोअर्डीनेटर डा. ईशान चोपड़ा, कोमल कश्यप ने स्ट्रीट वेंडरों को कोविड-19 की रोकथाम के लिए जागरूक किया। वहीं हाथों की सफाई, खाद्यान्न वस्तूओं का सही रख रखाव करने, गुटका, पान मसाला का सेवन ना करने तथा कटे हुए फलों को ढक कर रखने , मुंह हाथ तथा शरीर के खुले अंगो को ढक कर रखने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी अपनी रेहडिय़ों को सप्ताह में कम से कम दो बार धोए व सैनीटाईज करें। अपने नाखून काट कर रहे। जिससे सभी वेंडर, उनके परिवार व अन्य लोगा कोरोना से वच सकते है। जिस पर सभी वेंडरों ने उकत हिदायतों की पालना करने का विशवास दिलाया। इस समय रुद्रा थियेटर से नरेश सिंह, रिर्सोस पर्सन रविंद्र कुमार, नगर कौंसिल गढ़शंकर के अध्यक्ष त्रिभंक दत्त ऐरी, ईओ अवतार चंद सेखड़ी, बरिष्ठ उपाध्यक्ष सोम नाथ बंगड़, पार्षद सुमित सोनी, दीपक कुमार, ठेकेदार कुलभूशन शौरी, कर्लक पवन कुमार, सुरिंद्र भाटिया, टोनी शर्मा, पूजा राना व राकेश भट्टी आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लंबित इंतकाल दर्ज करवाने के लिए लगाए गए विशेष कैंप : सभी तहसीलों में छुट्टी वाले दिन विशेष कैंप लगाकर लोगों को दी गई है बड़ी सुविधा: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 6 जनवरी: राजस्व, आपदा प्रबंधन और जल सप्लाई व सैनीटेशन मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर आज राजस्व विभाग की ओर से शनिवार को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधवा, निराश्रित, परित्यक्त, विकलांग महिलाओं के बच्चों को मिलेगी मदद – मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना पर खर्च होंगे 53 करोड़ : संजय रत्न

  विधायक ने सुखाश्रय परिसर लुथान में निर्माण कार्य का किया निरीक्षण राकेश शर्मा : तलवाड़ा/ज्वालामुखी – विधायक संजय रतन ने कहा कि सरकार ने विधवा, निराश्रित, परित्यक्त और विकलांग महिलाओं के बच्चों की शिक्षा और...
article-image
पंजाब

कांग्रेस के उम्मीदवार के नामांकन पत्र छीनने वाले के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों के लगया धरना

डीएसपी ने कहा जाँच चल रही गढ़शंकर।  गढ़शंकर नगर कौंसिल के चुनाव के लिए कांग्रेस के वार्ड आठ के उम्मीदवार के नामांकन पत्र छीनने के खिलाफ गढ़शंकर के कांग्रेस के हलका इंचार्ज अमनप्रीत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!