कांग्रेस के उम्मीदवार के नामांकन पत्र छीनने वाले के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों के लगया धरना

by

डीएसपी ने कहा जाँच चल रही
गढ़शंकर।  गढ़शंकर नगर कौंसिल के चुनाव के लिए कांग्रेस के वार्ड आठ के उम्मीदवार के नामांकन पत्र छीनने के खिलाफ गढ़शंकर के कांग्रेस के हलका इंचार्ज अमनप्रीत सिंह लाली की अगुआई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने के समक्ष धरना लगाया।  जिसमें अमनप्रीत सिंह लाली ने कहा कि वार्ड नंबर आठ के हमारे उमीदवार पवन कुमार के नामांकन पत्र पुलिस के सहमने एसडीएम के कार्यालय में से एक व्यक्ति छीन कर भाग गया। जिसकी लिखत शिकायत डीएसपी को की थी। शिकायत में नामांकन पत्र की फाइल छीनने वाले का नाम भी हमने लिखा हुआ है। लेकिन अभी तक सबंधित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया। उन्हीनों नामांकन पत्र छीनने वाले के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज करने की मांग की है। डीएसपी दलजीत सिंह खख ने मौके पर पहुँच कर कहा कि मामले की जाँच चल रही है। जाँच के बाद मामला दर्ज कर लिया जायेगा। जिसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के धरना समाप्त कर दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हत्या का दूसरा अरोपी गगनदीप गढ़शंकर से ग्रिफतार : रजिंद्र कुमार उर्फ रवि की हत्या गुत्थी हरोली पुलिस ने सुलझाई

गढ़शंकर : गांव डल्लेवाल के रजिंद्र कुमार उर्फ रवि की सात अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के गांव गोंदपुर जयचंद के जंगल में तेजधार हथियारों से पत्थरों से हमला कर की हत्या की गुत्थी को...
article-image
पंजाब

पंजाब में दो दिन भारी बारिश की संभावना …जानिए अगले तीन दिनों का मौसम

चंडीगढ़ : पंजाब में मौसम लगातार रंग बदल रहा है। कभी घना कोहरा, तो कहीं बारिश और ओलावृष्टि, वहीं कुछ इलाकों में तेज धूप भी देखने को मिल रही है। राज्य के कई हिस्सों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करके फर्जी शराब घोटाला बनाया गया : केजरीवाल

 नई दिल्ली :  दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से आबकारी नीति मामले में बरी होने के बाद आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले चार साल...
Translate »
error: Content is protected !!