होशियारपुर जिले में भूमिहीन किसानों व खेत मजदूरों की ऋण माफी शुरु, 46468 लाभार्थियों का 103.91 करोड़ रुपए का ऋण होगा माफ

by

होशियारपुर: पंजाब सरकार की ओर से सहकारी कृषि सभाओं के सदस्य भूमिहीन किसानों व खेत मजदूरों के ऋण माफ करने की मुख्य मंत्र कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से की शुरुआत के बाद उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा, विधायक संगत सिंह गिलजियां व विधायक इंदू बाला ने जिले के अलग- अलग क्षेत्रों से आए 15 लाभार्थियों को उनके ऋण माफी के चैक सौंपते हुए कहा कि जिले के कुल 46468 लाभार्थियों को आने वाले दिनों में ऋण राहत के चैक सौंप दिए जाएंगे।
मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से श्री आनंदपुर साहिब से भूमिहीन किसानों व खेत मजूदरों के ऋ ण की माफी के अंतर्गत जिला होशियारपुर के कुल 46468 लाभार्थियों को 103,91 करोड़ रुपए का ऋण माफ होगा जो कि पंजाब में सबसे अधिक रकम है। स्थानीय जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में हुए जिला स्तरीय समागम के दौरान लाभार्थियों को चैक सौंपते हुए सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मौजूदा समय में किसान व खेत मजदूर
बड़ी मुश्किल घड़ी से निकल रहे हैं परंतु पंजाब सरकार ने भूमिहीन किसानोंव खेत मजदूरों के 520 करोड़ रुपए के ऋण माफ कर बहुत बड़ा प्रयास किया है, जिससे इन परिवारों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ऐसी पहली सरकार है, जिसने किसानों के साथ-साथ भूमिहीन किसानों व खेत मजदूरों के ऋण माफ किए हैं। उन्होंने कहा कि इन कर्जों मेंसबसे अधिक रकम होशियारपुर जिले के हिस्से में आई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से किया एक-एक चुनावी वायदा पूरा किया जा रहा है,
जिसका हर वर्ग को भारी फायदा हुआ है। विधायक संगत सिंह गिलजियां ने कहा कि राज्य सरकार ने जिले में किसानों, भूमिहीनों काश्तकारों व खेत मजदूरों का लगभग 271 करोड़ रुपए का ऋण माफ किया है जो कि जन हितैषी व प्रशंसनीय कदम है। उन्होंने बताया कि आज 104
करोड़ रुपए की करीब ऋण माफ करने के अलावा राज्य सरकार की ओर से किसानों के लिए ऋण राहत स्कीम के अंतर्गत 167 करोड़ रुपए के ऋण पहले ही माफ किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले के टांडा हलके से 9720 लाभार्थियोंके 22.37 करोड़ रुपए के ऋण माफ हो रहे हैं व कुछ ही दिनों में सभी लाभार्थियों को ऋण माफी के पत्र सौंप दिए जाएंगे। मुकेरियां से विधायक इंदू बाला ने पंजाब सरकार की ओर से भूमिहीन किसानों
व खेत मजदूरों के ऋण माफ करने को ऐतिहासिक कदम करार देते हुए कहा कि इसनिर्णय से प्रदेश में करीब 3 लाख परिवारों को बड़ी वित्तिय राहत मिलेगी व वे दोबारा ऋण लेने योग्य हो जाएंगे। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, विधायक संगत सिंह गिलजियां, विधायक इंदू बाला व डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने प्रोग्राम के दौरान 15 लाभार्थियों को निजी तौर पर ऋण राहत प्रदान की। इन
लाभार्थियों में गांव संगोकतारिया के अश्वनी कुमार व परमजीत कौर, गांव बिस्सोचक्क के रणजीत सिंह, गांव झांवा के हरबंस लाल, गांव मियाणी के
लखविंदर सिंह, चब्बेवाल के गांव ठक्करवाल के रछपाल सिंह व सतीश कुमार, बसी गुलाम हुसैन से विजय कुमार, सलवाड़ा से राकेश कुमार, गांव चक्क साधु से ओम प्रकाश व राज कुमार, गांव बजवाड़ा से सतविंदर सिंह, गांव धूतकलांसे भूपिंदर सिंह, कश्मीर सिंह, जगतार सिंह व बलविंदर सिंह शामिल थे। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रणजीत चौधरी, सहकारी सभाओं के डिप्टी रजिस्ट्रार उमेश कुमार, केंद्रीय सहकारी बैंक के एम.डी. अमनप्रीत सिंह बराड़, जिला मैनेजर लखवीर सिंह, ए.आर होशियारपुर गुरमीत कौर, ए.आर मुकेरियां ललित मोहन, ए.आर दसूहा दविंदर, ए.आर गढ़शंकर रजिंदर सिहं, मैनेजर संजीव कुमार व कंवरदीप सिंह मौजूद थे।
विधान सभा लाभार्थी ऋण राहत रकम
होशियारपुर- 1442 28222308.53
चब्बेवाल- 5585 113819450.50
उड़मुड़- 9720 223730302.50
शाम चौरासी- 8258 181746624.00
दसूहा- 7368 167708064.50
मुकेरियां- 7998 188704617.00
गढ़शंकर- 6097 135258923.23

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस पर फायरिंग : जवाबी कार्रवाई में जांघ में गोली लगने से गैंगस्टर घायल

जीरकपुर :  लुधियाना निवासी वांछित गैंगस्टर लविश ग्रोवर को शुक्रवार देर रात जीरकपुर स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देर शाम करीब साढ़े आठ बजे पुलिस...
article-image
पंजाब

MLA Bram Shanker Jimpa holds

Says roads should be motorable and pots free Punjab government constructing more than 45000 km of roads across Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann takes up matter of Jalandhar-Una road with Union Minister Nitin...
article-image
पंजाब , हरियाणा

हरियाणा भाजपा सरकार द्वारा 1984 के दंगा पीड़ित सिक्खों को सरकारी नौकरियां देने का ऐलान सराहनीय फैसला : खन्ना

पंजाब सरकार का दंगा पीड़ितों की तरफ कोई ध्यान नहीं : खन्ना होशियारपुर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब के पडोसी राज्य हरियाणा की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के मुख्यमंत्री...
पंजाब

कंडी क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के लिए बल्लोवाल सौंखड़ी में पी.ए.यू. के कृषि कालेज का मुख्यमंत्री ने नींव पत्थर रखा

बल्लोवाल सौंखड़ी (शहीद भगत सिंह नगर), 13 सितम्बर: शिरोमणि अकाली दल द्वारा काले खेती कानूनों के मुद्दे पर किसानों को धोखा देने के लिए बादल परिवार पर तीखा हमले करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!