नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं की चुनाव तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

by
उपायुक्त ने अधिकारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
एएम नाथ। बिलासपुर, 05 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में आज बचत भवन बिलासपुर में स्थानीय नगर निकाय तथा पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के दृष्टिगत बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में आदर्श चुनाव आचार संहिता दौरान सभी संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यों एवं जिम्मेदारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि चुनाव से संबंधित सभी रिपोर्ट एवं आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध सुनिश्चित की जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि जिले में चुनावों के मद्देनजर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है तथा सभी रिटर्निंग अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं ताकि मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त चुनाव चिन्ह आवंटन प्रक्रिया के दौरान पूर्ण पारदर्शिता एवं सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि स्थानीय नगर निकाय चुनावों के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए प्रथम चरण में 856, द्वितीय चरण में 772 तथा अंतिम चरण में 552 पुलिस एवं होमगार्ड कर्मियों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव अवधि के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने, मतदान केंद्रों की सुरक्षा एवं बैलेट बॉक्स की सुरक्षा के संबंध में पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं।
बैठक में संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों की कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित किया जाए तथा चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर सहित जिला के एसडीएम, पुलिस अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता धाकड़ की धारदार हथियार से हत्या : महिला के साथ वायरल हुआ था वीडियो, अवैध संबंध के मामले में जांच कर रही पुलिस

मंदसौर :  भाजपा नेता श्यामलाल धाकड़ की हत्या के मामले को लेकर पुलिस विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया है, जिसमें 7 सदस्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में फेल हुए 20 मेडिसिन के सैंपल , बाजार से दवाओं का स्टॉक भी वापस मंगाया जाएगा- आप भी तो नहीं खा रहे ये दवाएं

रोहित भदसाली।शिमला :   हिमाचल प्रदेश की 20 समेत देश भर में बनीं 59 दवाओं के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। हिमाचल में गैस्ट्रिक, अल्सर, निमोनिया, जीवाणु संक्रमण, डायरिया, गला दर्द, कब्ज, हार्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

काजल बनी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर

एएम नाथ ।  जयसिंहपुर :  चम्बी गाँव की काजल ने नॉर्सेट (NORSET 9) परीक्षा पास कर देश भर में 245 वा रैंक हासिल किया है । काजल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में बतौर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 DSP समेत सात पुलिसकर्मी सस्पेंड : लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू मामले में भगवंत मान सरकार बड़ा एक्शन

चंडीगढ़। पंजाब जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। इस मामले में सात पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। भगवंत मान सरकार ने दो डीएसपी गुरशेर संधू...
Translate »
error: Content is protected !!