नगर निगम ने शहर में करवाए 15 करोड़ रुपए के विकास कार्य: ब्रम शंकर जिंपा : कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 13 व 27 में सडक़ निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

by

होशियारपुर, 30 सितंबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पिछले एक वर्ष में नगर निगम होशियारपुर की ओर से शहर में 15 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं, जिनमें से शहर के अलग-अलग इलाकों में 11 ट्यूबवेल भी लगाए गए हैं। वे आज वार्ड नंबर 13 में सवा दो लाख व वार्ड नंबर 27 के न्यू दीप नगर में ढाई लाख रुपए की लागत से बनने वाली सडक़ निर्माण कार्य की शुरुआत करवाने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वार्ड नंबर 27 में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और पिछले एक वर्ष में इस वार्ड में करीब 1 करोड़ रुपए के विकास कार्य हो चुके हैं। इसी तरह वार्ड नंबर 13 जिसमें न्यू फतेहगढ़ व सुंदर नगर का क्षेत्र आता है, यहां भी विकास का क्रम इसी तरह जारी है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान की नेतृत्व में पंजाब तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि शहर को और साफ सूथरा बनाने के लिए रिहायशी इलाकों में बने कूड़े के डंप उठाए जा रहे हैं ताकि लोगों को साफ सुथरा माहौल मिल सके। इस मौके पर पार्षद चंद्रावती, कुलविंदर सिंह हुंदल, डा. लखबीर सिंह, गंगा प्रसाद, अजीत सिंह लक्की, जय राम के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एक्स सर्विसमैन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट ने खालसा कॉलेज में कारगिल मनाया विजय दिवस

गढ़शंकर- एक्स सर्विसमैन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट गढ़शंकर ने कॉलेज के सहयोग से बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती मनाने के लिए एक समारोह का आयोजन किया। इस...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस में 10 हजार नई भर्तियां : सुधरेगी थानों की 450 करोड़ से हालत

बठिंडा। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस के थानों व पुलिस लाइनों की दशा शीघ्र ही सुधरेगी। इसके लिए पुलिस विभाग हुडको से 450 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर पुलिस इंफ्रास्ट्रक्टर...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल हैबोवाल बीत की छात्रा पलक रानी अव्वल : ब्लाक स्तरीय मुकाबले में

गढ़शंकर : पिछले दिनी अंग्रेजी विषय से संबंधित 6वीं से 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों के ब्लाक स्तरीय मुकाबलों में सरकारी स्कूल हैबोवाल बीत की 7वीं कक्षा की छात्रा पलक रानी पुत्री संदीप कुमार वासी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

3 बहनों के भाई की मौत-बारात से लौट रही स्कॉर्पियो खाई में गिरी : 6 दोस्त थे सवार

हिमाचल प्रदेश में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं और युवा जिंदगियां काल के मुंह में समा रही हैं. ताजा मामला सूबे के सिरमौर जिले का है. यहां पर बारात से लौट रही एक...
Translate »
error: Content is protected !!