नगर निगम बद्दी की मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया अंतिम चरण में : 2 जुलाई तक कर सकते हैं अपील

by

बद्दी, 29 जून (तारा) : नगर निगम बद्दी की मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के तहत 27 जून तक प्राप्त सभी दावे एवं आपत्तियों का संबंधित रिवाइजिंग अथॉरिटी की ओर से निस्तारण कर दिया गया है।

निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) डॉ. संजीव धीमान ने बताया कि निस्तारित मामलों की सूची कार्यालय के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित कर दी गई है। जिन आवेदकों को रिवाइजिंग अथॉरिटी के निर्णय पर कोई आपत्ति है। वे 2 जुलाई तक आवश्यक दस्तावेजों सहित इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर के समक्ष अपील दायर कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्राप्त सभी अपीलों का निस्तारण 10 जुलाई तक किया जाएगा, जबकि नगर निगम बद्दी की अंतिम मतदाता सूची 13 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी।
प्रशासन ने सभी संबंधित मतदाताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपील प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि अंतिम मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं का नाम सही रूप से शामिल किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

समाज सेवी विजय सूद ने बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट को जरूरतमंदों के लिए सौंपे वस्त्र : पूर्व सांसद खन्ना ने विजय सूद का किया धन्यवाद

होशियारपुर 29 अगस्त: भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना जो कि बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन का दायित्व भी निभा रहे हैं ने बताया कि ब्लॉक गढ़शंकर के गाँव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायतों के आम चुनावों के लिए वोटर सूचियों को अपडेट करने संबंधी 20, 21 और 22 अगस्त को चलाया जाएगा विशेष अभियान – जिला चुनाव अधिकारी*

नई वोट बनाने, कटाने या बदलने संबंधी प्राप्त किए जाएंगे आवेदन होशियारपुर, 17 अगस्त: ग्राम पंचायतों के आम चुनाव 2024 के लिए 1 जनवरी 2023 के आधार पर तैयार की गई वोटर सूचियों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी 31 जुलाई तक करवाएं आधार सत्यापन

ऊना:23 जुलाई: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत किसान अपना ई-केवाईसी सत्यापन 31 जुलाई तक करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि योजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय कला उत्सव-2021 का ऑनलाइन आयोजन

ऊना – राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा राष्ट्रीय कला उत्सव 2021 का वैश्विक महामारी के चलते हुए ऑनलाइन आयोजन 11 से 22 जनवरी, 2021 तक करवाया जा रहा है। इस...
Translate »
error: Content is protected !!