किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी 31 जुलाई तक करवाएं आधार सत्यापन

by

ऊना:23 जुलाई: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत किसान अपना ई-केवाईसी सत्यापन 31 जुलाई तक करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पंजीकृत किसान पीएम किसान पोर्टल या ऐप के माध्यम से ई-केवाईसी सत्यापन विकल्प द्वारा स्वयं अपना आधार प्रमाणीकरण निःशुल्क कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में आधार से लिंक मोबाईल पर ओटीपी आएगा जिसका उपयोग कर आधार सत्यापन पूर्ण होगा। राघव शर्मा ने कहा कि यदि किसी किसान का आधार मोबाईल से लिंक नहीं है या ओटीपी नहीं आ रहा है तो वह नजदीकी लोकमित्र केंद्र से सम्पर्क कर बायोमैट्रिक मशीन द्वारा भी आधार प्रमाणीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए सरकार द्वारा 15 रूपये शुल्क तय किया गया हैं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत आगामी किश्त का लाभ ई-केवाईसी करवाने के बाद ही संभव है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

46 नशे की गोलियों के साथ एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

माहिलपुर, 27 नवम्बर : अजनोहा चौकी इंचार्ज कौशल चंद्र ने मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति परमिंदर सिंह उर्फ परम पुत्र जसविंदर सिंह निवासी गांव अजनोहा को 46 नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार एनडीपीएस एक्ट...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भारतीय महिला कबडडी टीम की कैप्टन रीतू नेगी और पुष्पा राणा को डीसी सुमित खिमटा ने शॉल-टोपी भेंट कर किया सम्मानित

नाहन, 15 अक्टूबर । डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने आज रविवार को भारतीय महिला कबडडी टीम की कैप्टन रीतू नेगी और टीम की सदस्य पुष्पा राणा को नाहन में आयोजित एक सूक्ष्म कार्यक्रम में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडवोकेट मुकेश कुमार शर्मा ने जोगिंद्रा बैंक चेयरमैन को दी लाइव मीडिया डिबेट की चुनौती

बैंक के वित्तीय मामलों पर सार्वजनिक जवाब और रिकॉर्ड पेश करने की मांग एएम नाथ। सोलन : पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने जोगिंद्रा सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक, सोलन के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो युवक 110 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

धर्मशाला, 23 अक्टूबर :  जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत पुलिस थाना नगरोटा बगवां की टीम द्वारा गश्त के दौरान दो युवकों से 110 ग्राम चिट्टा...
Translate »
error: Content is protected !!