भूस्खलन के बीच NHAI की मानवता : ऑक्सीजन सपोर्ट पर निर्भर 7 माह के शिशु को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल

by

NH-154A पर युद्धस्तर पर बहाली कार्य, विधायक डॉ. जनक राज बोले—एक वर्ष में बनेगा सुरक्षित राजमार्ग

भरमौर में भारी बारिश का कहर, NHAI की मुस्तैदी की सराहना, लोगों से गैर-जरूरी यात्रा टालने की अपील

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा)
भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा है कि जनसेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी सोच के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग-154A को अब प्रत्यक्ष रूप से केंद्र सरकार की निगरानी में लाकर इसके सुधार का कार्य तेज गति से शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले इस मार्ग पर सफर करना किसी जोखिम से कम नहीं था और लोग जान हथेली पर रखकर यात्रा करने को मजबूर थे, लेकिन अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा एक वर्ष के भीतर इस सड़क को पूरी तरह सुरक्षित और बेहतर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि लगातार हो रही भारी वर्षा और प्रतिकूल मौसम के बावजूद भरमौर क्षेत्र में सड़क संपर्क बहाल करने के लिए NHAI की टीमें दिन-रात कार्य कर रही हैं। सक्रिय भूस्खलन, पहाड़ियों से गिरते पत्थरों और खराब मौसम जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच भी कर्मचारी पूरी निष्ठा से सड़क बहाली में जुटे हुए हैं ताकि आम लोगों को जल्द राहत मिल सके।
इसी दौरान एक बेहद संवेदनशील स्थिति सामने आई, जब दोनों ओर से सड़क बंद होने के कारण ऑक्सीजन सपोर्ट पर निर्भर सात माह का एक शिशु अपने परिजनों सहित बीच रास्ते में फंस गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए NHAI की राजमार्ग गश्ती टीम ने बिना समय गंवाए मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया और पेट्रोलिंग वाहनों की सहायता से शिशु व उसके परिवार को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। समय पर मिली इस मदद से शिशु को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी।
विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि सामने आए वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि लगातार हो रहे रॉकफॉल और भूस्खलन के बीच भी NHAI की टीम अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए सड़क बहाली और राहत कार्य में जुटी रही। उन्होंने इसे सेवा-भाव, साहस और मानवीय जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
भरमौर प्रशासन ने भी NHAI की पूरी टीम, अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और साहस की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी आम लोगों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने का उनका प्रयास प्रेरणादायक है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वर्तमान मौसम को देखते हुए केवल अत्यावश्यक होने पर ही यात्रा करें। यात्रा के दौरान प्रशासन और संबंधित विभागों के दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और उफनते नदी-नालों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन अथवा संबंधित विभाग से संपर्क करें। विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि सतर्कता ही सुरक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव हाईजैक करने की कोशिश कर रही सुक्खू सरकार : राजीव बिंदल

एएम नाथ : शिमला, 22 मई । हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कांग्रेस की सुक्खू सरकार पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजना -रूफटाप से उत्पादित बिजली मुफ्त होगी : उपभोक्ता अपने विद्युत आवश्यकता की पूर्ति हेतु उपयोग कर सकेगा – DC

कुल्लू , 02 नवम्बर :  उपायुक्त तोरुल एस रवीश की अध्यक्षता में शनिवार को पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से सम्बंधित बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने इस योजना के बारे में जागरूक करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 फरवरी तक ई-केवाईसी करवाएँ सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारक

एएम नाथ। चंबा : जिला कल्याण अधिकारी राज बहादुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशन के जिन लाभार्थियों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाया है, वे 15 फरवरी तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 मई से 1 जून तक मनाया जाएगा ऐतिहासिक पिपलू मेलाः देवेंद्र भुट्टो

मेले के आयोजन को लेकर बंगाणा में बैठक आयोजित ऊना, 12 मई – जिला ऊना का प्रसिद्ध धार्मिक, ऐतिहासिक एवं प्राचीन जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेले का आयोजन 30 मई से 1 जून तक...
Translate »
error: Content is protected !!