बोह घाटी के प्रभावित परिवारों को सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी: मुख्यमंत्री

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से दूरभाष के माध्यम से कांगड़ा जिले की बोह घाटी में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से बात कर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों से भी फोन पर बात की और उन्हें हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया।
उप-मुख्य सचेतक ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि उनके निर्देशों पर जिला प्रशासन ने जिन 19 परिवारों के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें तत्काल राहत के रूप में 25-25 हजार रुपये तथा दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री की किट उपलब्ध करवाई है। इसके अतिरिक्त, जिन 17 परिवारों के मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें 10-10 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि बादल फटने की घटना से सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को व्यापक नुकसान पहुंचा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों, पेयजल आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक सेवाओं को शीघ्र बहाल करवाने का भी आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बादल फटने से प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में सभी आवश्यक सेवाओं की बहाली को सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वह शीघ्र ही बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का स्वयं आकलन करेंगे। उन्होंने आगामी दिनों में भारी वर्षा की संभावना के मद्देनजर प्रदेशवासियों से सतर्क रहने की भी अपील की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नाथपा-झाकड़ी विद्युत परियोजना से प्रभावित भूमिहीन लोगों को एक माह के भीतर प्रदान करें भूमि का मालिकाना हक – जगत सिंह नेगी

राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में नाथपा झाकड़ी व बसपा जल विद्युत परियोजना पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन सलाहकार समिति की राज्य स्तरीय बैठक रामपुर में आयोजित* एएम नाथ। शिमला 07 अगस्त – एसजेवीएनएल जल विद्युत परियोजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार 27 हजार करोड़ का कर्ज़ लेकर भी विकास करवाने में नाकाम : डा. राजीव बिंदल

एएम नाथ।  धर्मशाला, 17 सितंबर :  एक लाख करोड़ रुपये की गारंटिया देने तथा 27 हजार करोड़ का ऋण लेने के बावजूद न तो कांग्रेस सरकार गारंटियां पूरी कर पाई और न ही प्रदेश...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कल्पा ब्लॉक के 25 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ने भूमि पट्टे के मालिकाना हक प्रमाण-पत्र किए वितरित : किन्नौर विस क्षेत्र में 48‐48 करोड़ रूपये की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास

एएम नाथ। किन्नौर :  मुख्य मंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज किन्नौर विधान सभा क्षेत्र में 48‐48 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्धाटन एवं शिलान्यास किए। इनमें 8 करोड़ रुपये की लागत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिविल अस्पताल घुमारवीं और सीएचसी भराड़ी में रोगी कल्याण समिति की बैठक: सुविधाओं के विस्तार के लिए एक दर्जन से अधिक प्रस्ताव स्वीकृत

मंत्री राजेश धर्मानी बोले राज्य सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को उनके घर-द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रोहित भदसाली।  घुमारवीं, 21 नवंबर :  नगर नियोजन, आवास, तकनीकी...
Translate »
error: Content is protected !!