नगर निगम मंडी चुनाव :  दूसरे दिन 14 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए , कल पहले दिन मात्र एक उमीदवार ने नामांकन पत्र किए थे दाखिल

by
एएम नाथ।  मंडी, 30 अप्रैल। नगर निगम मंडी में पार्षद चुनावों के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन कुल 15 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। पहले दिन केवल एक नामांकन प्राप्त हुआ था, जबकि दूसरे दिन प्रक्रिया में तेजी देखने को मिली।
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मंडी सदर रूपिंदर कौर ने बताया कि वार्ड नंबर 1 खलियार (अनारक्षित) से जितेन और टेकचंद ने निर्दलीय तथा रणवीर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 2 पुरानी मंडी (महिला) से कांग्रेस की रेखा, वार्ड नंबर 3 पड्डल (महिला) से भाजपा की निर्मल और वार्ड नंबर 4 नेला (महिला) से भाजपा प्रत्याशी मंजु देवी ने नामांकन प्रस्तुत किया। वार्ड नंबर 5 मंगवाई (महिला) से कांग्रेस प्रत्याशी रजनी चंद्रा ने पर्चा भरा।
वार्ड नंबर 6 सनयारड़ (अनुसूचित जाति) में कोई नामांकन नहीं हुआ, जबकि वार्ड नंबर 7 तल्याहड़ (अनारक्षित) से अमित कुमार ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया। वार्ड नंबर 8 पैलेस कॉलोनी-1 (महिला) से भाजपा की गुरदीप कौर और निर्दलीय प्रत्याशी पुष्पा ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 9 और 10 में भी कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ।
वार्ड नंबर 11 समखेतर (अनारक्षित) से भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र और वार्ड नंबर 12 भगवाहन (अनारक्षित) से अनिल कपूर ने नामांकन दाखिल किया। वहीं वार्ड नंबर 13 थनेहड़ा (महिला) से कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ।
एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी के अनुसार वार्ड नंबर 14 बैहना (अनुसूचित जाति) से मनसा राम (निर्दलीय) और गुरबचन सिंह (भाजपा) ने नामांकन दाखिल किया, जबकि वार्ड नंबर 15 दोहंदी (अनुसूचित जाति महिला) से भाजपा की रीता देवी ने पर्चा भरा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेस ब्रीफिंग में सेना ने बताई अंदर की बात…..जानिए कितने बजे और कब क्या-क्या हुआ

नई दिल्ली।  पहलगाम हमले के 15 दिनों के अंदर ही भारतीय सेना ने इसका बदला सूत समेत ले लिया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया है।आतंकी हमले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीपीएल पात्रता को लेकर विधायक विवेक शर्मा ने आठ पंचायतों में किया जनसंवाद : पात्र परिवारों को नियमों एवं मानदंडों की सही जानकारी उपलब्ध करवाने पर जोर

रोहित जसवाल।  बंगाणा (ऊना), 8 सितंबर. कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत ऊना विकास खंड की आठ पंचायतों में बीपीएल पात्रता को लेकर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में विधायक विवेक शर्मा ने लोगों से सीधा संवाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जीभी घाटी में बिना पंजीकरण चल रही पर्यटन गतिविधियों पर गिरेगी गाज

पर्यटन व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद तेज, जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने किया दो दिवसीय निरीक्षण, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को प्राथमिकता देने पर हुई चर्चा जिम्मेदार पर्यटन का मॉडल बनेगी जीभी घाटी,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खटवीं के हेमराज और ब्राह्मणी के अमर सिंह बने रैडक्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य

एएम नाथ। हमीरपुर 08 अप्रैल। गरीब, असहाय और जरुरतमंद लोगों की मदद करने वाली संस्था रैडक्रॉस सोसाइटी के संरक्षक और आजीवन सदस्य बनने के लिए कई लोग आगे आ रहे हैं। उपायुक्त एवं जिला...
Translate »
error: Content is protected !!