खेल युवा शक्ति को सेवा और एकत्व की ओर प्रेरित करते हैं : निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

by
आस्था और ऊर्जा का दिव्य संगम : निरंकारी यूथ फोरम के युवा खेलों ने जगाई नई प्रेरणा।
एएम नाथ।  कुल्लू, 30 अप्रैल :  निरंकारी यूथ फोरम के खेलों का शुभारंभ ढालपुर मैदान में परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में हुआ। यह आयोजन निरंकारी यूथ फोरम द्वारा जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ, जिसने क्षेत्रीय सीमाओं से ऊपर उठकर एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।May be an image of tennis player, basketball and text
कार्यक्रम का शुभारंभ सतगुरु के पावन करकमलों द्वारा ध्वजारोहण एवं मशाल प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को उत्साह, ऊर्जा और आध्यात्मिक प्रेरणा से आलोकित कर दिया। युवाओं का जोश, अनुशासन और समर्पण इतना प्रभावशाली था कि “शाबाश” के स्वर से समूचा परिसर गुंजायमान हो उठा।May be an image of one or more people and crowd
सतगुरु माता जी ने अपने आर्शीवचनों में फरमाया कि ये खेल केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि “नृत्य-व्यम” के भाव के साथ अपने शरीर को निरंकार की सेवा में समर्पित करने का एक पावन अवसर हैं। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि दातार की कृपा से पूरे आयोजन में उत्कृष्ट समन्वय और एकजुटता देखने को मिली, भले ही कुछ खेल परिस्थितियों के कारण स्थगित करने पड़े।  इस आयोजन का विशेष महत्व इस बात में निहित है कि यह युवाओं को आध्यात्मिकता, अनुशासन, सेवा और एकत्व के मूल्यों से जोड़ता है। यह एक बहुसांस्कृतिक और बहुभाषी मंच है, जहाँ “बेरंग में अनेक रंग” की भावना साकार होती है-अर्थात विविधता में एकता का जीवंत संगम।
कार्यक्रम के दौरान टीमवर्क और सामूहिकता का सशक्त संदेश दिया गया कि सच्ची जीत वही है, जिसमें सभी को साथ लेकर आगे बढ़ा जाए। साथ ही युवाओं को प्रेरित किया गया कि वे तन, मन और धन से सेवा भाव बनाए रखें तथा निरंकारी शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाकर उसे सार्थक और सफल बनाएं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

20 फरवरी तक का अल्टीमेटम : दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अधिकारियों को घेरा, बढ़ सकती मुसीबत

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार कमेटी ने पंजाब सरकार को कड़ा संदेश भेजते हुए उन्हें 20 फरवरी 2026 तक अपनी स्थिति स्पष्ट करने का अंतिम मौका दिया है। यह मामला दिल्ली की...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

7 की मौत 20 घायल : कैंटर ने रात एक वजे पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुरी तरह कुचला

गढ़शंकर । गढ़शंकर के अंर्तगत पड़ते बीत क्षेत्र की शिवालिक की पहाडिय़ों में स्थित गांव बस्सी मेंं श्रद्धालुओं से भरे कैंटर ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुरी तरह से कुचल डाला। जिसमें सात...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक हादसा : म​णिमहेश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा, तीन की मौत, 10 घायल

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) : चंबा के भरमौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक मासूम बच्ची समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 10 लोग गंभीर...
article-image
पंजाब

भाजपा प्रत्याशी ठंडल ने कस्बा कोट फतूही में दुकानदारों से मिल कर मांगा समर्थन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : विधान सभा क्षेत्र चब्बेवाल से भाजपा के  प्रत्याशी सोहन सिंह ठंडल ने सहयोगियों के साथ कस्बा कोट फतूही के दुकानदारों से भाजपा नेता संजीव कुमार पचनंगल के नेतृत्व मे मिलकर समर्थन...
Translate »
error: Content is protected !!