नगर निगम मेयर का कार्यकाल 5 साल होगा

by

एएम नाथ । धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में नगर निगम महापौर व उप महापौर का कार्यकाल पांच साल का होगा। सरकार मंत्रिमंडल में लिए निर्णय के बाद इस पर अध्यादेश लाई थी, जिसे बुधवार को विधानसभा में पेश किया गया

अब सदन में सरकार का यह अध्यादेश कानून के रूप में आएगा।

शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अनुपस्थिति में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सदन में इस अध्यादेश को पेश किया। अभी तक नगर निगमों में महापौर व उप महापौर का कार्यकाल ढाई साल का है, जिसे बढ़ाकर पांच वर्ष करने के लिए अध्यादेश लाया है।

यह दिया तर्क

सरकार का तर्क है कि मौजूदा ढाई साल का कार्यकाल जन प्रतिनिधियों को प्रभावी नेतृत्व देने और लंबे समय की विकास योजनाओं को लागू करने के लिए पर्याप्त नहीं है इसलिए इसे बढ़ाया जा रहा है।

अधूरे रह जाते हैं महत्वपूर्ण काम

सरकार ने यह भी तर्क दिया है कि कम अवधि के कारण कई महत्वपूर्ण विकासात्मक कार्य अधूरे रह जाते हैं और निगम की प्रशासनिक स्थिरता भी प्रभावित होती है। पांच वर्ष का पूर्ण कार्यकाल मिलने से महापौर व उप महापौर को बेहतर योजनाएं, निरंतरता और सुशासन सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी, जिससे जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ सकेंगे।

इसलिए लाना पड़ा था अध्यादेश

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र में नहीं थी और संशोधन को तुरंत लागू करना आवश्यक था, इसलिए राज्यपाल ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 213 1 के तहत यह अध्यादेश 28 अक्टूबर 2025 को जारी किया। इसे 3 नवंबर 2025 को हिमाचल प्रदेश राजपत्र में अधिसूचित किया था। सरकार का दावा है कि यह संशोधन जनहित में किया गया है और इससे नगर निगमों में सुशासन तथा कार्यकुशलता में वृद्धि होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महलोग क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने में मनाया गणतंत्र दिवस

एक्ससर्विस मेन लीग गोयला का किया गठन पट्टा मेहलोग, 27 जनवरी (तारा) : देशभक्ति से ओत प्रोत मेहलोग क्षेत्र के दर्जनों पूर्व सैनिकों ने भी मिलकर पहली बार गोयला में गणतंत्र दिवस धूमधाम से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नई गाड़ी क्यों ली, सरकार को यह भी बताना चाहिए था : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

एएम नाथ । मंडी : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि नियमों के मुताबिक पुरानी गाड़ी दिल्ली में नहीं चल सकती है। नई गाड़ी क्यों लेनी पड़ी, सरकार को बताना चाहिए था। शनिवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेधा प्रोत्साहन योजना के तहत 25 नवम्बर तक कर सकेंगे आवेदन : योजना के तहत कोचिंग संस्थानों को उच्चतर शिक्षा विभाग को एक लाख रुपये की बैंक गारंटी जमा करवानी अनिवार्य

शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मेधा प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत सत्र 2023-24 के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक एवं पात्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी 3.0 में पहला फ़ैसला किसानों के खाते में बीस हज़ार करोड़ सीधे ट्रांसफ़र : जयराम ठाकुर

प्रदेश में क़ानून व्यवस्था गर्त में, सरकार ने लोगों का जीवन भगवान भरोसे छोड़ा,  क़र्ज़ लेने का सिलसिला लगातार जारी, सुक्खू सरकार ने फिर लिया 1200 करोड़ का क़र्ज़ एएम नाथ। शिमला :  नेता...
Translate »
error: Content is protected !!