पंडित संतराम मेरे जीवन के आदर्श : सुधीर शर्मा दिवंगत दिग्गज नेता पंडित संतराम की 25वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

by

दाड़ी आफिस में सैकड़ों लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए, सौकणी दा कोट में रक्त दान शिविर, धर्मशाला अस्पताल में बांटे जूस-फल
धर्मशाला, 30 जून। पंडित संतराम जी मेरी लाइफ के हीरो हैं। उन्होंने मुझे एक ही मंत्र दिया कि जनता ही जनार्दन है। इसी मंत्र पर आगे बढ़कर जनता को सर्वोपरि मानकर काम करता हूं। ये उद्गार धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश के दिवंगत दिग्गज नेता पंडित संतराम की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर व्यक्त किए। दाड़ी स्थित कांग्रेस ऑफिस में अपने पिता स्वर्गीय पंडित संतराम की 25वीं पुण्यतिथि पर सुधीर शर्मा ने सैकड़ों लोगों के साथ उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। सुबह 11 बजे दाड़ी आफिस में शुरू हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम में दूर-दूर से लोग आए।
सुधीर शर्मा ने कहा कि पंडित संतराम का जीवन आदर्शों और मूल्यों से भरी जीवन रहा है। उन्होंने कहा कि पंडित संत राम गाड़ियों की जगह बसों में सफर करते थे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिल सकें। उन्होंने कहा कि पंडित संतराम अपना जीवन सादगी, ईमानदारी, गरीबों और समाज की सेवा में गुजारा। उन्हें याद करते हुए सुधीर शर्मा ने बताया कि उनके पिता पंडित संतराम ने उन्हें भी यही शिक्षा दी कि जो शक्ति सत्ता के रूप में प्राप्त हुई है, उसे सही दिशा में और लोगों की भलाई के लिए उपयोग में लाना।
उन्होंने कहा कि वे पंडित संतराम जी के दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं और धर्मशाला और हिमाचल के हित में सैकड़ों परियोजनाओं पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ विकास की राजनीति करते हैं और आगे भी इसी पर कायम रहेंगे। उनके लिए जनता ही जनार्दन है। दाड़ी स्थित कांग्रेस आफिस में हुए कार्यक्रम में दिवंगत कांग्रेस नेता पंडित संतराम को सैकड़ों लोगों ने नमन किया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने बताया कि पंडित संतराम ने अपनी सादगी के बूते जनता के दिलों में जगह बनाई तथा वे विधायक, मंत्री व संगठन के विभिन्न पदों पर रहते हुए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
सौकणी दा कोट में रक्तदान शिविर
दाड़ी में कार्यक्रम के बाद सुधीर शर्मा ने सौकणी दा कोट पंचायत में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शिरकत की। सौकणी दा कोट के अंबेडकर भवन में युवाओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया था। इसमें युवा रक्तदान करने के लिए पहुंचे। इस दौरान यहां चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। यहां लगे मेडिकल कैंप में मरीजों की फ्री जांच के साथ उन्हें निशुल्क दवाएं भी बांटी गईं। तदोपरांत युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला अस्पताल में मरीजों को फल व जूस बांटा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मेलों से बढ़ता है सामाजिक सहयोग, समरसता, सौहार्द और भाईचारा : कुलदीप सिंह पठानिया

दूसरी सांस्कृतिक संध्या में विधान सभा अध्यक्ष, मुख्यतिथि के रूप में हुए शामिल एएम नाथ।  जयसिंहपुर 12 अक्तूबर :- राज्य स्तरीय दशहरा महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सराकर पेंशनरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : नरेश चौहान

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला के कालीबाड़ी हाल में हिमाचल पेंशनर संयुक्त मोर्चा की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने पेंशनरों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केवीके चंबा का ‘खेत बचाओ अभियान’ सफलतापूर्वक संपन्न, 6 हजार किसानों तक पहुंचा संदेश

‘मिट्टी बचाओ, खेती बचाओ, किसान बचाओ’ अभियान के तहत 51 जागरूकता शिविर आयोजित एएम नाथ। चंबा :  कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) चंबा द्वारा कृषि विभाग, आत्मा (ATMA) तथा अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

लोग बचाओ गांव बचाओं संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगो ने साबुन फैकट्री दुारा प्रदूषण फैलाने के खिलाफ किया रोष प्रर्दशन

सरकार व प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए कहा प्रदूषण नहीं रुका तो करेगें संघर्ष तेज गढ़शंकर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज हिमाचल प्रदेश के बार्डर पर बसे गांव मैहिंदवानी...
Translate »
error: Content is protected !!