DC अनुपम कश्यप ने अधिकारियों के साथ किया धामी कॉलेज का दौरा

by
शिमला 02 फरवरी – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज राजकीय महाविद्यालय धामी का निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के साथ दौरा किया।
उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजकीय महाविद्यालय धामी मतगणना केंद्र के रूप में अधिसूचित किया गया था परन्तु गत दिनों धामी के 16मील में एक चार मंजिला इमारत के ढह जाने से राजकीय महाविद्यालय धामी के कुछ हिस्से में भी दरारें प्रतीत हो रही हैं। भवन के गिरने के बाद धामी कॉलेज का एक हिस्सा, परिसर और कॉलेज को जोड़ने वाली सड़क में पड़ी दरारें बढ़ती जा रही हैं।
सर्दियों की छुट्टियां होने के चलते फ़िलहाल महाविद्यालय बंद है। उन्होंने बताया कि भवन का एनआईटी के दल से भी निरीक्षण करवाया गया है। उन्होंने अधिकारियों के साथ भवन की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की ताकि जल्द ही इस दिशा में निर्णय लिया जा सके।
*अवरुद्ध मार्गों को जल्द बहाल करने और निर्बाध बिजली व पानी उपलब्ध करवाने के दिए निर्देश*
उपायुक्त ने जिला में बर्फबारी के बाद अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर खोलने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी सैक्टर ऑफिसर को अपने-अपने क्षेत्र में सभी मार्गों की निगरानी करने और मार्गों पर यातायात सुचारू बनाने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी क्षेत्रों में बिजली और पानी की भी निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से बर्फबारी के दौरान सावधानी पूर्वक वाहन चलाने का आग्रह किया और किसी भी आपातकालीन स्थिति में 112 या 1077 पर संपर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा की जिन सीटों पर CM सुक्खू ने किया था प्रचार : नतीजा रहा पचास प्रतिशत

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी स्टार प्रचारक थे. हालांकि, वह कांग्रेस पार्टी के लिए ज्यादा प्रचार नहीं कर पाए और केवल दो ही सीटों पर सीएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला मैनुअल स्कैवेंजर सतर्कता समिति की बैठक आयोजित : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा 17 ,जुलाई :  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में आज  जिला में मैनुअल स्कैवेंजर (हाथ से मैला उठाने) अधिनियम 2013 के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मपुर में 54वें पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह में CM ने की बड़ी घोषणाएं : मार्च में शुरू होंगे 6 ग्रीन कॉरिडोर, धर्मपुर व संधोल बनेगी नगर पंचायतें, धर्मपुर के 200 महिला मंडलों को 20-20 हजार रुपये देने की घोषणा की

एएम नाथ। मंडी (धर्मपुर) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी जिले के धर्मपुर में आयोजित 54वें पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हिमाचल को पूर्ण राज्यत्व का...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता के घर पर बम हमले में दो आरोपी गिरफ्तार : बिश्नोई-आईएसआई लिंक का संदेह – आतंकी हैप्पी पासिया ने पूरे हमले की जिम्मेदारी ली

जालंधर : पंजाब के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के जालंधर स्थित आवास के बाहर मंगलवार तड़के एक विस्फोट हुआ। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उस समय घर के अंदर मौजूद कालिया...
Translate »
error: Content is protected !!