62 लाख रुपए की लागत से बने पशु चिकित्सालय का लोकार्पण

by
ऊना :   ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज पनोह में 62 लाख रुपए की लागत से बने पशु चिकित्सालय का लोकार्पण किया इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि रिकॉर्ड छह माह में यह बढ़िया भवन बनकर तैयार हुआ है, जिसमें पशु पालकों की सुविधा के लिए एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, दो अटेंडेंट तथा चीफ फार्मासिस्ट तैनात किया गया है।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि एक साल-पांच काम अभियान के तहत ऊना ब्लॉक की 27 ग्राम पंचायतों में 7.24 करोड़ रुपए से खर्च किए जा रहे हैं। विकास खंड में कुल 310 कार्य इस अभियान के तहत शुरू किए गए, जिनमें से 71 का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है और 190 पर कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा, बाकि कार्यों को आरंभ करने के लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि एक साल-पांच काम अभियान के तहत 5 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्य करवाए जाते हैं और जिला ऊना से शुरू करने के बाद इस अभियान को पूरे प्रदेश में लागू किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचा मजबूत हुआ है और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके अतिरिक्त पीडब्ल्यूडी तथा जल शक्ति विभाग के माध्यम से पिछले चार वर्षों में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए गए हैं।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 20 हजार गौवंश को सहारा प्रदान किया है, जिससे खेती छोड़ चुके किसान दोबारा कृषि करने लगे हैं। सरकार ने गौशाला चलाने के लिए आर्थिक सहायता भी बढ़ाकर प्रति गाय 700 रुपए की है। साथ ही 60 वर्ष से अधिक के सभी व्यक्तियों को पेंशन तथा एक वर्ष में तीन फ्री गैस सिलेंडर प्रदान करने की घोषणा की है। वहीं सहारा योजना के तहत चलने फिरने से लाचार मरीजों को 3 हजार रुपए प्रति माह पेंशन दी जा रही है। इसके अलावा 60 यूनिट तक बिजली का बिल माफ किया गया है और 125 यूनिट तक एक रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से बिल दिया जाएगा। जबकि किसानों को 30 पैसे प्रति यूनिट की दर पर बिजली दी जा रही है।
उन्होंने पनोह में ओपन जिम, पंचवटी पार्क तथा वॉलीबॉल का कोर्ट बनाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर उप-निदेशक पशु पालन विभाग डॉ. जय सिंह सेन, डॉ. उपेंद्र, डॉ सुरेश धीमान, डॉ. राकेश भट्टी तथा पशु पालन विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट से केजरीवाल ने लगाई गुहार : कैबिनेट मंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए मीटिंग करने की मांगी इजाजत

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कैबिनेट मंत्रियों के साथ वीसी पर बातचीत करने की अनुमति देने के लिए दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट में एक नई अर्जी दाखिल की है।  वकील श्रीकांत प्रसाद...
हिमाचल प्रदेश

3 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया एनएचपीसी लिमिटेड ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए

शिमला :  एनएचपीसी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक ए.के. ग्रोवर ने वीरवार सायं मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू को एनएचपीसी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए तीन करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।  मुख्यमंत्री...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के पूर्वावलोकन कार्यक्रम का शुभारंभ कर उत्सव का ब्रॉशर किया जारी : 24 अक्तूबर से आरम्भ उत्सव के दौरान 19 देशों के प्रतिभागी भाग लेंगे

कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में जनता को समर्पित की 12 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं कुल्लू : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस वर्ष 24 से 30 अक्टूबर, 2023 तक आयोजित किए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सर, आप ही हमारे अभिभावक : सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में बोले अनाथ बच्चे

हमीरपुर :   जिला के बिझड़ी में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत संवाद के दौरान मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का इस कल्याणकारी योजना के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!