पप्पू नैना देवी ने अनु करेर को हराकर हिमाचल केसरी का खिताब जीता : अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह में पहुंचे मंत्री राजेश धर्माणी

by
एएम नाथ।  : बिलासपुर 4 अप्रैल 2026 अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव भराड़ी के समापन समारोह में प्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मेला कमेटी द्वारा उनका पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत माता टौणी देवी मंदिर भराड़ी से प्रातः 11 बजे निकाली गई भव्य शोभा यात्रा से हुई, जिसमें ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज के बीच श्रद्धालु एवं कलाकार नाचते-गाते हुए छिंज स्थल तक पहुंचे। इसके उपरांत आयोजित विशाल दंगल में देश के विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने अपने दमखम और कौशल का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया।
छोटी माली के मुकाबलों में पप्पू नैना देवी और प्रिंस बड़ा के बीच हुए सेमीफाइनल में पप्पू नैना देवी विजेता रहे, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में अनु करेर ने राहुल लदरौर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें पप्पू नैना देवी ने अनु करेर को हराकर हिमाचल केसरी का खिताब अपने नाम किया और ग्रीष्मोत्सव भराड़ी के विजेता बने।
बड़ी माली के मुकाबलों में लाली फगवाड़ा ने सेमीफाइनल में इरफान जम्मू को हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में विक्की चंडीगढ़ ने संजीव तलवंडी को पराजित किया। फाइनल में लाली फगवाड़ा और विक्की चंडीगढ़ के बीच लंबा और कड़ा मुकाबला चला, जिसमें अंततः लाली फगवाड़ा विजेता रहे और बड़ी माली का खिताब अपने नाम किया।No photo description available.
इस अवसर पर मंत्री राजेश धर्माणी ने विजेता और उपविजेता पहलवानों को सम्मानित करते हुए युवाओं से नशे, विशेषकर चिट्टे जैसी घातक प्रवृत्तियों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, ऊर्जा और सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं तथा समाज को स्वस्थ और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी और स्थानीय जनता को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं।
दंगल में महिला पहलवानों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसमें साक्षी बिलासपुर और बबली कपाहड़ा के बीच आकर्षक मुकाबला देखने को मिला। इसके अतिरिक्त ऊना जिले के नंदपुर गांव के सगे भाई समर और राघव ने भी अपनी कुश्ती कला से दर्शकों को प्रभावित किया। उनके पिता इंद्रजीत की पहलवानी परंपरा की झलक भी इस मंच पर स्पष्ट रूप से देखने को मिली।May be an image of one or more people
कार्यक्रम के अंत में मेला कमेटी के प्रधान करतार सिंह चौधरी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों के सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर सदर के पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान ख्यालीराम शर्मा, नायब तहसीलदार प्यारेलाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। रात्रि में ग्रीष्मोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

197765 महिलाएं  और 203401 पुरुष मतदाता : ज़िला चंबा  में  कुल 401168 पंजीकृत मतदाता – DC मुकेश  रेपसवाल 

चुनाव  घोषित होने के साथ तुरंत प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू एएम नाथ। चंबा, 16 मार्च :  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंबा मुकेश रेपसवाल ने आज लोकसभा चुनाव -2024 को लेकर बचत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, खनियारा धर्मशाला में डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश आरम्भ

धर्मशाला, 22 मई: राजकीय स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (एसआईएचएम) खनियारा धर्मशाला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु विभिन्न डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ हो गई है। यह जानकारी संस्थान के प्राधानार्चाय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय दो दिवसीय माँ चंडी देवी मेला शुक्रवार से शुरू

पट्टा मेहलोग, 29 मई , तारा : जिला स्तरीय जय मां चंडी का दो दिवसीय धार्मिक मेला शुक्रवार को मां चंडी देवी की पूजा अर्चना के साथ शुरू हो गया। ग्राम पंचायत चंडी में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सम्राट अशोक क्लब बद्दी द्वारा जिप सदस्य राज कुमार चौधरी को किया सम्मानित

बद्दी, 7 जून (तारा) : मंधाला वार्ड से नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य राजकुमार चौधरी को सम्राट अशोक क्लब बद्दी हिमाचल प्रदेश द्वारा सम्मानित किया गया। क्लब के अध्यक्ष राम नारायण मौर्य ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!