चम्बा के कराटे खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को किया सम्मानित

by

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने आज कराटे संघ हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ‘स्पिरिट ऑफ हिमाचल’ इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप एवं सीनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
यह प्रतियोगिता 15 से 16 नवम्बर 2025 को महाराजा पैलेस, बैजनाथ, जिला कांगड़ा में आयोजित की गई थी। कराटे संघ चम्बा की ओर से कुल 19 खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुए ।

जिनमें 8 सीनियर श्रेणी, 7 सब-जूनियर तथा 4 जूनियर श्रेणी के खिलाड़ी थे।
प्रतियोगिता में चम्बा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। इनमें सीनियर श्रेणी से 8, जूनियर से 4 और सब-जूनियर श्रेणी से 6 स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं।
उपायुक्त ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों तथा कराटे संघ चम्बा को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर और भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कढ़ू नाला हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

पांगी में मानसून प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, जनसमस्याएं भी सुनीं साच में गर्ल्स हॉस्टल और बुनियादी सुविधाओं पर दिए आवश्यक निर्देश एएम नाथ। चंबा (पांगी) :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने शनिवार को...
हिमाचल प्रदेश

शिमला पुलिस की बड़ी सफलता….गंगानगर से सकुशल मिले दो लापता नाबालिग बच्चे

पंजाब-राजस्थान तक चला तलाश अभियान, तकनीकी विश्लेषण से बच्चों का लगा सुराग एएम नाथ। शिमला : शिमला पुलिस ने गुमशुदा दो नाबालिग बच्चों को राजस्थान के गंगानगर से सकुशल बरामद कर एक महत्वपूर्ण सफलता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़े आंदोलन की प्राथमिक शिक्षक संघ ने दी चेतावनी : मोर्चा अब रिटायर्ड टीचर संभालेंगे

एएम नाथ। शिमला ::  राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर करने की चेतावनी दी है। संघ का क्रमिक अनशन आठवें दिन में प्रवेश कर गया। सेवानिवृत शिक्षकों का भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सप्लीमेंट्री बजट ने सुक्खू सरकार के वित्तीय प्रबंधन, अनुशासन और दूरदर्शिता की धज्जियाँ उड़ाई : जयराम ठाकुर

प्रदेश में सप्लीमेंट्री बजट का 70 प्रतिशत होना सरकार की आर्थिक नाकामी का प्रमाण पत्र है एएम नाथ। शिमला :  विधानसभा स्थित कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
Translate »
error: Content is protected !!