सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन को लेकर बैठक आयोजित : उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

by

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन के संबंध में जिला कल्याण अधिकारी एवं तहसील कल्याण अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में उपायुक्त ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों का सर्वेक्षण हिम एसेस (Him Access) ऐप के माध्यम से आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। इस सर्वेक्षण का उद्देश्य केवल पात्र व्यक्तियों को ही पेंशन का लाभ प्रदान करना सुनिश्चित बनाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए हिम एसेस ऐप पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन का कार्य 31 अगस्त से पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में जिला कल्याण अधिकारी चम्बा राज बहादुर, तहसील कल्याण अधिकारी अक्षय कुमार, आरती देवी, केसर सिंह, सुरजीत मांडला, धरमवीर बाल विकास परियोजना अधिकारी, राजेश राए अधीक्षक महिला एवं बाल विकास कार्यालय चम्बा बैठक में उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

तेज रफतार टिप्पर दुकानों में घुसा और तीन दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रसत : दुकानों मे पड़ी सब्जियां फल और ऐसी व फ्रीजर भी टूट गए

गढ़शंकर । गढ़शंकर नंगल रोड़ पर अड्डा झुगियां में सुवह करीव साढ़े तीन वजे एक तेज रफतार टिप्पर दुकानों में घुस गया और तीन दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा। देर शाम तक टिप्पर उकत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीएमसी को सेब खरीद के लिए समुचित व्यवस्था करने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश ..खरीद प्रक्रिया में पूर्ण डिजिटलीकरण पर दिया बल

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार सायं हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए निगम को आगामी सीजन के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने दी धर्माणी व गोमा को बधाई

शिमला, 12 दिसंबर :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने राज भवन शिमला में हिमाचल प्रदेश सरकार में घुमारवीं विधानसभा से श्री राजेश धर्माणी जी और जयसिंहपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीज बुआई सप्ताह के तहत दूसरे दिन रोपित किए 21 किलो ग्राम धमन के बीज- रजनीश महाजन

हरित आवरण को बढ़ाना देना मुख्य उद्देश्य चंबा, 5 दिसंबर वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि बीज बुआई सप्ताह के अंतर्गत आज दूसरे दिन डलहौजी वन मंडल के...
Translate »
error: Content is protected !!