नगर निगम शिमला में लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन और मित्रवादी राजनीति का वर्चस्व : जयराम ठाकुर

by

नगर निगम के नियमों की धज्जियां उड़ाने के साथ महिलाओं का हक भी छीन रही सुक्खू सरका

एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नगर निगम शिमला में घटित हालिया सियासी घटनाक्रम और प्रशासनिक उथल-पुथल को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर हमला बोला है। शिमला से जारी प्रेस विज्ञप्ति में अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी ‘मित्र मंडली’ को उपकृत करने के मोह में लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संवैधानिक व्यवस्थाओं की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि शिमला नगर निगम में जो कुछ भी घटित हो रहा है, वह न केवल अलोकतांत्रिक है बल्कि सीधे तौर पर जनमत का अपमान है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने एक खास मित्र को लंबे समय तक सत्ता के गलियारों में ‘एडजेस्ट’ करने और उन्हें सत्तासुख दिलाने की खातिर मुख्यमंत्री सुक्खू ने पहले तो लोकतांत्रिक ढांचे का गला घोंटते हुए संविधान की धज्जियां उड़ाई और अब मनमाने ढंग से नगर निगम की कार्यवाही को संचालित कर रहे हैं। भाजपा पार्षदों को जिस अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक तरीके से सदन से बाहर निकाला गया, वह इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि सरकार विपक्ष की तार्किक आवाज और जनता के सवालों से भयभीत है। नेता प्रतिपक्ष ने इस कदम को पूरी तरह से असंवैधानिक करार देते हुए कहा किया कि भारतीय जनता पार्टी इस प्रकार की दमनकारी नीतियों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और इसके खिलाफ सड़कों से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री की कथनी और करनी के अंतर को उजागर करते हुए कांग्रेस सरकार को ‘महिला विरोधी मानसिकता’ वाली सरकार बताया। उन्होंने एक गंभीर संवैधानिक प्रश्न खड़ा करते हुए कहा कि स्थापित नियमों और लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुसार, शिमला नगर निगम में मेयर का पद अढ़ाई साल के कार्यकाल के बाद महिला के लिए अवसर बनना था लेकिन मुख्यमंत्री ने अपने प्रिय मित्र की कुर्सी सुरक्षित रखने के लिए नियमों की बलि चढ़ा दी। यह कदम न केवल नियमों में बदलाव है, बल्कि उन तमाम पात्र महिला पार्षदों के अधिकारों पर डकैती है जो मेयर पद की गरिमा संभालने की योग्यता रखती थीं। मुख्यमंत्री की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं और मित्रता के चलते मातृशक्ति के सम्मान को रद्दी की टोकरी में फेंक दिया गया है, जो कांग्रेस के महिला सशक्तिकरण के खोखले दावों की पोल खोलता है।
उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस मंचों से महिला सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करती है, वह महिलाओं के सम्मान के हर मुद्दे पर मौन हो जाती है। महिला सम्मान निधि के नाम पर झूठी गारंटी के नाम आर वोट लेकर बाद में देश भर में जाकर सम्मान निधि देने का झूठ भी बोलते हैं। इसी तरह मित्र को लाभ पहुँचाने के लिए एक महिला के संवैधानिक अधिकार को छीना गया।
ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू आज अपनी ‘मित्र मंडली’ के ऐसे घेरे में कैद हो चुके हैं कि उन्हें उचित-अनुचित और सही-गलत का बोध तक नहीं रहा है। सरकार जनहित के बजाय ‘मित्र हित’ को सर्वोपरि मान रही है, जिसके कारण पूरा प्रशासन ठप पड़ा है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि आज शिमला नगर निगम भ्रष्टाचार का केंद्र बन चुका है, जहां विकास कार्यों के नाम पर धांधली हो रही है और जब भाजपा के निर्वाचित पार्षद इन अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाते हैं, तो उन्हें सत्ता के रसूख और दवाब का इस्तेमाल कर खामोश करने की कोशिश की जा रही है। पार्षदों को सदन से बाहर निकालना लोकतांत्रिक इतिहास का एक काला अध्याय है, क्योंकि सदन चर्चा और असहमति के सम्मान के लिए होता है, न कि विरोधियों की आवाज कुचलने के लिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को सत्ता के मद में चूर होकर यह नहीं भूलना चाहिए कि जनता सब देख रही है और सरकार को लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ किए गए इस खिलवाड़ की कीमत चुकानी पड़ेगी।
——=——-
नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

नेता प्रतिपक्ष ने होली के पावन पर्व के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी। रंगों का यह उत्सव प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। होली हमें आपसी मतभेद भुलाकर सौहार्द और सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। इस शुभ अवसर पर कामना है कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली के रंग भर दे तथा समाज में शांति और सद्भाव और अधिक सुदृढ़ हो। सभी नागरिक सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली मनाएँ, यही मंगलकामना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में किसानों से हुई 1098 क्विंटल गेहूं के बीज के खरीदः वीरेंद्र कंवर

2650 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर किसानों से खरीदा जा रहा गेहूं का बीज ऊना (28 मई)- जिला ऊना में 26 मई तक पंजीकृत किसानों से 1098 क्विंटल गेहूं के बीज की खरीद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युद्ध का भारत से सीधा संबंध नहीं, फिर भी बढ़ रही है कालाबाज़ारी: सुमित सिंगला

बी बी एन, 13 मार्च (तारा) : उद्योग जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि जिस युद्ध का भारत से सीधे तौर पर कोई लेना-देना नहीं है, उसके बावजूद देश में कई जरूरी वस्तुओं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिमला के तीन निजी स्कूलों को मिली बम धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च अभियान – हालात सामान्य : अभिभावकों और बच्चों में मचा हड़कंप

एएम नाथ । शिमला :शिमला के तीन निजी स्कूलों को बुधवार सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. इस खबर से स्कूल प्रशासन, छात्र और अभिभावकों में भारी हड़कंप मच गया....
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान की संभाली कमान

शिमला, 1दिसंबर : लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान के 24वें जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के रूप में 01 दिसंबर 2023 को पदभार संभाला। सेना ने एक बयान में...
Translate »
error: Content is protected !!