जन समस्याओं का समयबद्ध समाधान लोगों तक विकास के लाभ शीघ्र पहुंचाने में सहायक – राम कुमार चौधरी

by

मानपुरा पंचायत के खरूणी में विधायक ने सुनी जन समस्याएं
बीबीएन, 3 मार्च (तारा) : दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि जन समस्याओं का समयबद्ध समाधान लोगों तक विकास के लाभ शीघ्र पहुंचाने में सहायक सिद्ध होता है। वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत दून की मानपुरा पंचाय के खरूणी गांव में जन समस्याओं सुनने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
विधायक ने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशासन को गांव स्तर तक सशक्त बनाना तथा आमजन की समस्याओं का उनके घर-द्वार पर ही त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। प्रदेश सरकार जनहित को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान कर रही है और हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने खरूणी गांव में सिंचाई समस्या पर संज्ञान लेते हुए लगभग 40 लाख रुपए की लागत से नया ट्यूबवेल स्थापित करवाने का आश्वासन दिया, ताकि किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सके। पुराने ट्यूबवेल की खराब मोटर को बदल दिया गया है। इससे पेयजल एवं सिंचाई आपूर्ति में सुधार आएगा।
उन्होंने शिवालिक स्कूल से मोक्षधाम तक संपर्क मार्ग को 20 लाख रुपये की लागत से बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण के माध्यम से निर्मित करवाने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त गांव में सीवरेज व्यवस्था, पाइप लाइन बिछाने तथा गलियों को पक्का करने के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 05 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
राम कुमार चौधरी ने खरूणी गांव में स्नानागार निर्माण, प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ीकरण एवं सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य को सी.एस.आर. के माध्यम से करवाने का आश्वासन दिया। शीघ्र ही गांव में लगभग 65 लाख रुपये के विकासात्मक कार्य आरंभ किए जाएंगे। इससे आधारभूत ढांचे को मज़बूती मिलेगी और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

इस अवसर पर जल शक्ति विभाग बद्दी के अधिशासी अभियंता राहुल अब्रोल, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण के एसडीओ दिग्विजय सिंह, खरुणी के पूर्व उप प्रधान लखविंदर सिंह, ज्ञानचंद ठाकुर, गुरमेल सैनी, समाज सेवी चन्नी, प्रिंस, मक्खन सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
फोटोकैप्शन;
मानपुरा में दून के विधायक राम कुमार चौधरी सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनते हुए

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गुणात्मक, संस्कारयुक्त और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करना मूल उद्देश्य : स्कूल की चारदीवारी में बनता है बच्चों का भविष्य : कृषि मंत्री चन्द्र कुमार

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वाली के वार्षिक समारोह में नवाज़े बच्चे ज्वाली, 6 जनवरी : कृषि मंत्री व पशुपालन मंत्री प्रोoचंद्र कुमार ने कहा कि बच्चों का भविष्य स्कूल की चारदीवारी में बनता है।...
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे दिव्यांग श्रेणी में अध्यापकों के 5 पद

ऊना, 23 मई – प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक, ऊना देवेंद्र चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजनों के लिए अध्यापकों के 5 पद अधिसूचित किए गए है जिसमें शास्त्री के 3 तथा भाषा अध्यापक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्क ड्रग पार्क के कार्य में तेजी लाने के उद्योग मंत्री ने निर्देश दिए

रोहित जसवाल। शिमला : बल्क ड्रग पार्क की राज्य कार्यान्वयन एजेंसी की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की आज यहां आयोजित पांचवीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बल्क ड्रग पार्क के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाबालिग बच्ची को किया गर्भवती : प्रसव के दौरान हुआ मृत बच्चा, आरोपी ग्रिफ्तार

एएम नाथ । चम्बा : चम्बा पुलिस ने  नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने और उसे गर्भवती करने के घिनौने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने आरोपी को स्थानीय...
Translate »
error: Content is protected !!