नगर निगम होशियारपुर पर आप का कब्जा : कुल 50 वार्डों में से 35 वार्डों में आम आदमी पार्टी , 9 वार्डों में कांग्रेस ने ,3 वार्डों में भाजपा ने और 3 वार्डों में निर्दलीयों ने की जीत दर्ज

by

होशियारपुर, 5 जुलाई: नगर निगम होशियारपुर के चुनावी नतीजों में 50 वार्डों के लिए आज पड़े वोटों की गिनती के बाद 35 वार्डों में आम आदमी पार्टी , 9 वार्डों में कांग्रेस ने ,3 वार्डों में भाजपा ने और 3 वार्डों में निर्दलीयों ने की जीत दर्ज की है। जिससे अब साफ़ हो गया है कि नगर निगम होशियारपुर में आप ने कब्जा हो गया है।

डिप्टी कमिश्नर-सह-जिला चुनाव अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि सुबह 8:00 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम 4:00 बजे तक जारी रही, जिसके बाद मतों की गिनती करवाई गई। परिणामों के अनुसार वार्ड नंबर 1 से निर्दलीय उम्मीदवार रजनी बाला कुल 887 वोट प्राप्त कर विजयी रहीं। इसी प्रकार वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रमेश कुमार 765 वोट, वार्ड नंबर 3 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार रजनी कौर 774 वोट, वार्ड नंबर 4 से भाजपा के उम्मीदवार जतिंदर सिंह सैनी 815 वोट, वार्ड नंबर 5 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रवीण सैनी 1354 वोट, वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अशोक कुमार 994 वोट, वार्ड नंबर 7 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार नरेंद्र कौर 725 वोट, वार्ड नंबर 8 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मुखी राम रल्ल 1141 वोट, वार्ड नंबर 9 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार गुरबख्श कौर रल्ल 514 वोट तथा वार्ड नंबर 10 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जसपाल चेची 983 वोट प्राप्त कर विजयी रहे।

इसी प्रकार वार्ड नंबर 11 से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार रिंपी चौहान 707 वोट, वार्ड नंबर 12 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संदीप चेची 1106 वोट, वार्ड नंबर 13 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार जतिंदर कौर 902 वोट, वार्ड नंबर 14 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बलविंदर कुमार 1279 वोट, वार्ड नंबर 15 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार चंद्रावती 1188 वोट, वार्ड नंबर 16 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कमलजीत सिंह 885 वोट, वार्ड नंबर 17 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अमनप्रीत कौर 1050 वोट, वार्ड नंबर 18 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुरिंदर कुमार शिंदा 968 वोट, वार्ड नंबर 19 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार मनमीत कौर 923 वोट तथा वार्ड नंबर 20 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जसवंत राय 717 वोट प्राप्त कर विजयी रहे।

इसी प्रकार वार्ड नंबर 21 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार राज रानी बैंस 822 वोट, वार्ड नंबर 22 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरिंदर सिंह 470 वोट, वार्ड नंबर 23 से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार बलजीत कौर 907 वोट, वार्ड नंबर 24 से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार बलविंदर कौर 816 वोट, वार्ड नंबर 25 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बलजीत कौर 795 वोट, वार्ड नंबर 26 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अजय कुमार 979 वोट, वार्ड नंबर 27 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार मनजोत कौर 627 वोट, वार्ड नंबर 28 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलविंदर सिंह 991 वोट, वार्ड नंबर 29 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार नीरज रानी 895 वोट तथा वार्ड नंबर 30 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बलविंदर कुमार 896 वोट प्राप्त कर विजयी रहे।

इसी प्रकार वार्ड नंबर 31 से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार नवजोत कटोच 560 वोट, वार्ड नंबर 32 से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार अलका 487 वोट, वार्ड नंबर 33 से निर्दलीय उम्मीदवार रणजीत चौधरी 637 वोट, वार्ड नंबर 34 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजेश्वर दयाल बब्बी 921 वोट, वार्ड नंबर 35 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार हरप्रीत कौर 949 वोट, वार्ड नंबर 36 से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार मीना कुमारी 765 वोट, वार्ड नंबर 37 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार परमजीत कौर 676 वोट, वार्ड नंबर 38 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दरिपन सैनी 709 वोट, वार्ड नंबर 39 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अंजना बर्मी 598 वोट, वार्ड नंबर 40 से निर्दलीय जगविंदर सिंह 331 वोट, वार्ड नंबर 41 से भाजपा की उम्मीदवार गीतिका अरोड़ा 765 वोट, वार्ड नंबर 42 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार जसविंदर कौर 654 वोट, वार्ड नंबर 43 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार नीलम रानी 765 वोट, वार्ड नंबर 44 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रदीप कुमार 710 वोट, वार्ड नंबर 45 से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार तनीषा शर्मा 780 वोट, वार्ड नंबर 46 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अजय कुमार वर्मा 920 वोट, वार्ड नंबर 47 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार कमलेश रानी 788 वोट, वार्ड नंबर 48 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार तीर्थ राम 632 वोट, वार्ड नंबर 49 से भाजपा के उम्मीदवार कमलजीत 482 वोट तथा वार्ड नंबर 50 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार सुखविंदर कौर 579 वोट प्राप्त कर विजयी रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बसपा नेता डॉ. हरभज मेहमी और समिति सदस्य संतोख लाल अपने साथियों के साथ आप में शामिल

गढ़शंकर, 16 अक्तूबर : आज गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र की आम आदमी पार्टी को उस समय भारी बल मिला जब बसपा को अलविदा कहते हुए डॉ. हरभज मेहमी जिला प्रभारी बसपा एवं समिति सदस्य संतोख...
article-image
पंजाब

* माहिलपुर पुलिस की ओर से विभिन्न जगहों पर विशेष नाकाबंदी के दौरान 45 ग्राम चिटा नशीला पदार्थ और 55 नशीली गोलियां की बरामद

*सब-इंस्पेक्टर रमनदीप कौर और उनकी पुलिस पार्टी द्वारा चिटा नशीला पदार्थ बरामद किया गया *एएसआई गुरनेक सिंह और उनकी टीम द्वारा नशीली गोलियां बरामद की गईं। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब सरकार के निर्देशानुसार शरारती...
article-image
पंजाब

महिला से 73 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

गढ़शंकर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने महिला को 73 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। एस. एच. ओ. गढ़शंकर हरप्रेम सिंह ने बताया कि गढ़शंकर पुलिस को नशे विरोधी...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में ‘जोखिम और उपाय’ विषय पर लेक्चर आयोजित

गढ़शंकर  : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंध अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और सचिव शिक्षा इंजी. सुखमिंदर सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों के...
Translate »
error: Content is protected !!