नगर पंचायत चुवाड़ी और बनीखेत के वार्डों का अंतिम परिसीमन आदेश जारी : DC एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जारी किए आदेश

by
एएम नाथ।   उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने नगर पंचायत चुवाड़ी और नगर पंचायत बनीखेत के तहत वार्डों के अंतिम परिसीमन आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना की अनुपालना को लेकर नगर पंचायत चुवाड़ी और नगर पंचायत बनीखेत के वार्डों को विभाजित करने और प्रत्येक वार्ड की सीमाओं को परिभाषित करने का प्रस्ताव 2 जून को जारी किया गया था। इस संबंध में 9 जून तक कोई भी प्रस्ताव,आक्षेप एवं सुझाव प्राप्त नहीं हुए थे।
उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने हिमाचल प्रदेश नगर पालिका चुनाव नियम 2015 के अंतर्गत नगर पंचायत चुवाड़ी और नगर पंचायत बनीखेत के संबंध में अंतिम परिसीमन आदेश जारी किए हैं।
इस संबंध में वार्ड की सीमाओं की जानकारी के लिए संबंधित उपमंडल दंडाधिकारी नागरिक (एसडीएम) या सचिव नगर पंचायत के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
नगर पंचायत बनीखेत के तहत विभिन्न वार्ड
01-बैकुण्ठ नगर
02-पुखरी
03-बनीखेत बस स्टैंड 04-बनीखेत जरेई-1 05-बनीखेत जरेई-II
06- बनीखेत गावं
07-पधर
नगर पंचायत चुवाड़ी के तहत विभिन्न वार्ड
01-कुठेहड (विकासनगर)
02- भलाडा वार्ड
03-त्रिमथ वार्ड
04- सुदली वार्ड
05-मैडीकल कलोनी
06-क़स्बा चुवाड़ी

07-क़स्बा चुवाड़ी-2

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भोरंज में 10 को रोजगार मेले का लाभ उठाएं युवा : मैट्रिक से लेकर डिप्लोमा और डिग्रीधारक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर – निशा कटोच

हमीरपुर 08 फरवरी। मैट्रिक पास, बारहवीं पास, आईटीआई, बहुतकनीकी डिप्लोमाधारक, होटल मैनेजमेंट, स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से 10...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए ऑनलाइन आवेदन करें भोरंजवासी

भोरंज 30 मई। नगर पंचायत भोरंज में शामिल हुई ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन को लेकर एसडीएम शशिपाल शर्मा ने शुक्रवार को इन ग्राम पंचायतों के सचिवों के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ADC गंधर्वा राठौढ़ ने ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने के दिए टिप्स ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने के दिए टिप्स : जिला पंचायत संसाधन केंद्र में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित : जिला पंचायत संसाधन केंद्र में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

धर्मशाला, 22 सितंबर। जिला पंचायत संसाधन केन्द्र कार्यालय धर्मशाला में पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार एक दिवसीय पंचायत विकास सूचकांक हेतु कार्याशाला आयोजित की गई जिसका शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौढ़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता आयोजित

एएम नाथ। शिमला  – शिमला अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 139 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 0-1 वर्ष में प्रथम स्थान पर शगुन, द्वितीय स्थान पर...
Translate »
error: Content is protected !!