प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए ऑनलाइन आवेदन करें भोरंजवासी

by
भोरंज 30 मई। नगर पंचायत भोरंज में शामिल हुई ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन को लेकर एसडीएम शशिपाल शर्मा ने शुक्रवार को इन ग्राम पंचायतों के सचिवों के साथ बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नवगठित नगर पंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रति जागरुकता बढ़ाना और इससे अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित करना था।
इस अवसर पर एसडीएम ने योजना की रूपरेखा, पात्रता, मानदंड एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत वे सभी परिवार, पति, पत्नी एवं अविवाहित बच्चे पात्र हैं, जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम है और उनके पास देश में कहीं पर भी कोई पक्का मकान नहीं है तथा वे नगर पंचायत क्षेत्र भोरंज में भूमि के स्वामी हैं।
उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी है। पात्र एवं इच्छुक लोग प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के वेबपोर्टल पीएमएवाईएमआईएस.जीओवी.इन pmaymis.gov.in पर स्वयं अथवा निकटतम लोकमित्र केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
एसडीएम ने सभी पंचायत सचिवों को अपने-अपने क्षेत्रों में इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि सभी पात्र लोग इसके लिए आवेदन कर सकें। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को नगर पंचायत की ओर से भी हर स्तर पर आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध करवाया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिकने और खरीदने वालों को चुनाव में जनता की ओर से सबक सिखाने का किया दावा – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस प्रत्याशी आनन्द शर्मा के पक्ष में चंबा के चुराह में किया प्रचार एएम नाथ। चम्बा  :   मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आज चम्बा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर बोली भाजपा, ‘सुप्रीम कोर्ट के फैसले से स्पष्ट हुआ कि वह घोटाले में लिप्त

नई दिल्ली, 10 मई :  भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निपटाए गए राजस्व मामलों को आरएमएस पोर्टल पर अपडेट करें अधिकारी : DC मुकेश रेपस्वाल

अक्तूबर अंत तक लंबित राजस्व मामलों के समाधान के निर्देश, 2026 में 2283 मामलों का निपटारा तकसीम, निशानदेही और राजस्व अभिलेखों के 2283 मामले निपटाए, डीसी ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फोक मीडिया दलों ने बताई सरकार की कल्याणकारी योजनाएं

कोविड सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन व वैक्सीन लगवाने का किया आहवान ऊना 9 सितंबर : सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत आज पूर्वी कलामंच...
Translate »
error: Content is protected !!