निपटाए गए राजस्व मामलों को आरएमएस पोर्टल पर अपडेट करें अधिकारी : DC मुकेश रेपस्वाल

by

अक्तूबर अंत तक लंबित राजस्व मामलों के समाधान के निर्देश, 2026 में 2283 मामलों का निपटारा

तकसीम, निशानदेही और राजस्व अभिलेखों के 2283 मामले निपटाए, डीसी ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपस्वाल ने जिला के सभी राजस्व अधिकारियों को लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निपटाए गए सभी मामलों को राजस्व प्रबंधन प्रणाली (आरएमएस) पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट किया जाए। उपायुक्त शनिवार को लंबित राजस्व मामलों के निपटारे को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उपायुक्त ने कहा कि राजस्व मामलों से संबंधित सभी कार्यवाहियों को ऑनलाइन दर्ज किया जाना चाहिए, ताकि मामलों की प्रभावी निगरानी के साथ उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।
मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक जिला में कुल 2283 लंबित राजस्व मामलों का समाधान किया जा चुका है। इनमें तकसीम के 670, निशानदेही के 898 तथा राजस्व अभिलेखों से संबंधित 715 मामले शामिल हैं।
उन्होंने छह माह से एक वर्ष तक लंबित तकसीम और सीमांकन मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने तथा अक्तूबर माह के अंत तक आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी जमाबंदियों को भी अक्तूबर के अंत तक अद्यतन करने को कहा।
उपायुक्त ने पुराने राजस्व दस्तावेजों की स्कैनिंग और डिजिटलीकरण का कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे राजस्व रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के साथ लोगों को रिकॉर्ड आसानी से उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।
बैठक में अतिक्रमण के लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को ऐसे मामलों का नियमानुसार शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा लेखा परीक्षा टिप्पणियों, ई-डिस्ट्रिक्ट, लंबित राहत मामलों सहित राजस्व विभाग से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला के सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा….बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

नई दिल्ली। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सहित विपक्ष के सभी नेताओं को करीब तीन घंटे बाद रिहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में कोरोना से पहली मौत : पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी चार दिन पहले- अस्पतालों में अलर्ट जारी

चंडीगढ़। शहर में कोविड-19 संक्रमण से पहली मौत का मामला सामने आया है। सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच-32) में भर्ती लुधियाना निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मरीज को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विवाह के 20 दिन बाद युवती ने लगाया फंदा, पति व ननद पर दहेज उत्पीड़न के आरोप

एएम नाथ। ऊना : सदर थाना ऊना के तहत भड़ोलियां खुर्द में विवाह के मात्र 20 दिन बाद एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका का मायका पोलियां बीत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ट्यूशन की जरुरत मुझे नहीं बल्कि मुख्यमत्री सुक्खू को है, मेरा हिसाब पूरी तरह पक्का है : मुख्यमंत्री सुक्खू का गड़बड़ , हिसाब ठीक होता तो कांग्रेस के 40 से 34 विधायक नहीं रहते : जयराम ठाकुर

मंडी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर पलटवार किया है। चार जून को प्रदेश में भाजपा की सरकार कैसे बनेगी। इस पर ट्यूशन रखने की सलाह देने वाले कांग्रेसी नेताओं को...
Translate »
error: Content is protected !!