नगर परिषद ऊना के नाले के तटीयकरण पर खर्च होंगे 22 करोड़: सत्ती

by
क्षेत्र का निरीक्षण कर औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करें अधिकारी
ऊना   : नगर परिषद ऊना के तहत नालों के तटीयकरण, सीवरेज और पेयजल व्यवस्था के सुधारीकरण व सुदृढ़ीकरण को लेकर कार्य योजना तैयार करने के लिए आज नगर परिषद के जन प्रतिनिधियों और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ आज डीआरडीअ सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने की।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ऊना शहर की जल भराव समस्या से निजात दिलाने के लिए 22 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि बरसात में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जल भराव की समस्या के कई मामले सामने आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या के निजात पाने के लिए जल शक्ति विभाग के अधिकारी व जन प्रतिनिधि पूरे क्षेत्र का दौरा करके ऐसे क्षेत्र चिन्हित करेंगे जहां जल भराव की समस्या रहती है और शीघ्र ही इन नालों के तटीयकरण का कार्य आंरभ किया जाएगा। उन्होंनेे कहा कि मौजूदा नालों को सुधारने और नए नालों के निर्माण पर विशेष फोकस रहेगा। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जहां कहीं भी पेयजल की पाईपें किसी गंदे नाले, नालियों से होते हुए जाती हैं, उन्हें भी वहां से हटाकार साफ जगह पर शिफट किया जाए ताकि शहर वासियों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि नालों के तटीयकरण का कार्य आरंभ करके एक साल के भीतर पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जाएगा।
सत्ती ने कहा कि ऊना शहर में सीवरेज का कार्य भी प्रगति पर है जिस पर अब तक 15 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर सीवरेज सिस्टम का कार्य किन्हीं कारणों से रुका हुआ है जिसे पूरा करने के लिए जन प्रतिनिधि व विभागीय अधिकारी स्थानीय लोगों के साथ वार्ता कर इस शीघ्र पूरा करेंगे।
इस अवसर पर नगर परिषद ऊना की अध्यक्षा पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष पवन कपिला, जल शक्ति विभाग के चीफ इंजीनियर शाम कुमार शर्मा, एसई अरिवंद सूद, एक्सईएन नरेश कुमार, एसडीओ होशियार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्तदान शिविर में 22 लोगों ने रक्तदान : गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर नागरिक चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

गोहर : 26 जनवरी : गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर नागरिक चिकित्सालय गोहर में रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया शिविर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देश में किसानों के नाम पर शोर करने वाली कांग्रेस ने बढ़ाया पाँच गुना बिजली का बिल : जयराम ठाकुर

अब बिजली के बिल से प्रदेश के किसानो को भी झटके दे रही है शुल्क की सरकार : जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेरा में 140 जरुरतमंद लोगों को बांटे कुल 39 लाख रुपये की राहत राशि के स्वीकृति पत्र…नादौन की जनता का विशेष ध्यान रखते हैं सीएम : कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा / एएम नाथ। नादौन 10 अप्रैल। विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए कई बड़े निर्णय लिए हैं और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

औद्योगिक विकास और शिक्षा व्यवस्था दोनों में कांग्रेस सरकार विफल : डॉ. सिकंदर कुमार

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में बोले सिकंदर, विकास नहीं केवल घोषणाएं कर रही प्रदेश सरकार बल्क ड्रग पार्क से लेकर स्कूलों तक सरकार की नीतियां सवालों के घेरे में : भाजपा एएम...
Translate »
error: Content is protected !!