रैनसरी में 3.20 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली पेयजल परियोजना का भूमि किया पूजन

by
पांच पंचायतों के लिए सीवरेज व्यवस्था इसी कार्यकाल में करेंगे पूराः वीरेंद्र कंवर
ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज रैनसरी में 3.20 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली पेयजल परियोजना का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस परियोजना के निर्माण से 3950 की आबादी को लाभ होगा, जिसके अंतर्गत ट्यबवैल, पंप हाउस, 50 हजार लीटर क्षमता वाला कलेक्शन टैंक, 75 हजार क्षमता वाला ओवरहैड स्टोरेज टैंक का निर्माण किया जाएगा तथा नई पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्यूबवैल लगाने के लिए स्थानीय निवासी निर्मला देवी ने जमीन दान की है, जो पूरे समाज के लिए एक उदाहरण है। कंवर ने कहा कि यह परियोजना एक बड़ी योजना का हिस्सा है, जो 16.95 करोड़ रुपए व्यय कर बनाई जा रही है तथा इससे 30 हजार से अधिक लोगों को पीने के पानी की बेहतर सुविधा मिल पाएगी।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि रैनसरी, झलेड़ा, कोटला अप्पर, कोटला लोअर तथा अजनौली पंचायतों के लिए सीवरेज योजना बनाई जा रही है। जिसके लिए पैसा ग्रामीण विकास विभाग की ओर से लगाया जाएगा तथा परियोजना को जल शक्ति विभाग लागू करेगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को वह इसी कार्यकाल में पूरा करेंगे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले व्यक्तियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज पेयजल योजनाओं पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में लगभग 150 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही सड़कों के निर्माण पर भी इतनी ही धनराशि खर्च हो रही है।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ग्राम पंचायत रैनसरी में अनेकों विकास कार्य पूर्ण किए गए हैं तथा एक खेल का मैदान बनाने के लिए जितने भी धन की आवश्यकता होगी, उसे उपलब्ध करवाया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने भूमि दान करने वाली निर्मला देवी को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, ग्राम पंचायत प्रधान बलविंदर कौर, परस राम, विवेक मिंका, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग एके बंसल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंटर स्टेट एटीएम लूट मामले में 6 लोगों को काबू : 11 वर्ष पहले क्राइम की दुनिया में गैंग सरगना ने रखा कदम, 24 मुकदमे दर्ज

हरियाणा। हरियाणा के इंटर स्टेट एटीएम लूट मामले में जिला नूंह पुलिस ने 6 लोगों को काबू किया है। लुटेरों ने महाराष्ट्र, असम और गुजरात में 7 एटीएमों में से 1.5 करोड़ रुपए लूट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*कौशल विकास से युवाओं के लिए खुल रहे रोजगार के द्वार – वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 38572 को दिए हैं प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र : बाली*

एएम नाथ।  धर्मशाला, 31 मई। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा सुख सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित करने के लिए कौशल विकास की आवश्यकता पर बल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा में अब्सेंटी वोटर श्रेणी के 695 मतदाताओं ने किया मतदान : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 21 व 22 मई को जिला चंबा में अब्सेंटी वोटर श्रेणी के 695 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जिसमें भटियात विधानसभा क्षेत्र...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी का नगर निगम कार्यालयों में किया औचक निरीक्षण : समयपालन और जवाबदेही पर दिया जोर

पुनीत महाजन । चंडीगढ़, 25 जून। नगर निगम चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने आज सुबह विभिन्न नगर निगम कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यालयों की कार्यप्रणाली तथा आम नागरिकों को...
Translate »
error: Content is protected !!