राष्ट्रीय युवा दिवस का सूत्रधार कला संगम कुल्लू के परिसर में किया आयोजन : कुल्लू के अलग अलग विकासखंडो से आए हुए लगभग 70 युवाओं ने लिया भाग

by
कुल्लू :  युवा सेवा एवं खेल विभाग कुल्लू द्वारा गत दिवस 12 जनवरी 2024 को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन सूत्रधार कला संगम कुल्लू के परिसर में किया गया । इस अवसर पर, समूहगान, एकल गायन, चित्र कला लेखन , निबन्ध लेखन, भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इसमें जिला कुल्लू के अलग अलग विकासखंडो से आए हुए लगभग 70 युवाओं ने भाग लिया।
राष्ट्रीय युवा दिवस का शुभारम्भ मुखातिथि दिनेश सेन अध्यक्ष सूत्रधार कला संगम कुल्लू ने दीप प्रवज्वलित कर किया।
जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कु० कविता ठाकुर ने बताया की युवा दिवस के अवसर पर 5 विधाओ में प्रतियोगिताएं करवाई गयी ।उन्होंने कहा कि समूह गान में सूत्रधार कला संगमप्रथम,राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तान पुर ने दूसरा, एकल गायन में दया नंद प्रथम,कैलाश दूसरे व धनमन्ती ने तृतीय, भाषण प्रतियोगिता में वंशिका प्रथम,सृष्ठि दूसरे, व गुंजन तृतीय , चित्र लेखन में सार्थक प्रथम, सपना दूसरे व सृष्ठि तीसरे, व निबन्ध लेखन में शानू पहले , राजपाल दूसरे तथा शगुन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओ को ट्राफी व नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय के नए परिसर में मिलेंगी विश्व स्तरीय सुविधाएं, आधुनिक मशीनें स्थापित होंगीः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय के कामकाज की समीक्षा की रोहित भदसाली। हमीरपुर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज डॉ. राधा कृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर के कामकाज की समीक्षा करते हुए महाविद्यालय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार का बड़ा ऐक्शन : सिख्स फॉर जस्टिस’ पर लगा बैन 5 साल बढ़ाया

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने खालिस्तानी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस  पर लगाए गए प्रतिबंध को 5 और वर्षों के लिए बढ़ा दिया है। यह प्रतिबंध पहली बार 2019 में लगाया गया था। भारत सरकार ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नूरपुर में बड़ी ड्रग तस्करी का पर्दाफाश : HRTC बस में युवती के बैग से 1 किलो से ज्यादा चरस बरामद

एएम नाथ। नूरपुर :  हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस जिला की सीआईए-1 टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एचआरटीसी बस में सफर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सनोली गांव में हादसा : बैक करते ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आया बच्चा, मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज

पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव रोहित जसवाल।  ऊना।   सनोली गांव में नौगज्जा पीर मंदिर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजदीप...
Translate »
error: Content is protected !!