क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मिलेगी निशुल्क डायलिसिस सुविधा : सुंदर सिंह ठाकुर

by
कुल्लू  :  क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में  निशुल्क डायलिसिस सुविधा मिलेगी। यह जानकारी आज मुख्य संसदीय सचिव वन ,ऊर्जा, पर्यटन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने हंस फाउंडेशन द्वारा स्थापित डायलिसिस सुविधा का शुभारंभ करने के उपरांत पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान दी।
उन्होंने कहा कि गत एक वर्ष के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा कुल्लू स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में अनेक नवीनतम चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि जहां अस्पताल में जहां विशेषज्ञों चिकित्सको के सभी पदों को भर गया है वही यहां आने वाले मरीजों को निशुल्क व सस्ते मूल्य पर दवाइयां व निशुल्क टेस्ट सुविधा इत्यादि उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू को सीएसआर के माध्यम से 5.50 करोड रुपए के नवीनतम उच्च किस्म के उपकरण भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने अस्पताल के मेडिकल वार्ड के आईसीयू व कार्डिक केयर वार्ड में वातानुकूलित सुविधा स्थापित करने के लिए 2 लाख रुपये की राशि जारी करने की घोषणा कर अस्पताल प्रशासन को इन्हें लगाने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि हंस फाउंडेशन द्वारा यहां आने वाले मरीजो को निशुल्क डायलासिस सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी । फाउंडेशन द्वारा इसके लिए यहां आधुनिक मशीनों के साथ 8 बेड स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह सुविधा एचआइवी,हेपेटाइटिस बी व हेपेटाइटिस सी के रोगियों को भी उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ नागराज पवार,चिकित्सा अधीक्षक डॉ नरेश चंद सहित चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ व अन्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश से हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन : शिमला-कालका फोरलेन पर परवाणू के दतियार में अखबार ले जा रहा एक वाहन भूस्खलन की चपेट में, एक की मौत

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश में मानूसन ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। बीते दो दिनों से राज्य के अधिकांश हिस्सों में हो रही भारी बारिश से भूस्खलन व बाढ़ की घटनाएं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में दर्दनाक हादसा …मकान पर पत्थर गिरने से घर में आए बेटी और दामाद की मौके पर मौत

विधायक डॉ. जनक राज ने जताया शोक एएम नाथ। चंबा :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर-पांगी क्षेत्र के दायरे में आने वाली ग्राम पंचायत चड़ी के सुतांह गांव में भारी बारिश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भोरंज में बडे़ धूमधाम के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

एएम नाथ।  भोरंज 26 जनवरी। 77 वें गणतंत्र दिवस का उपमंडल स्तरीय समारोह आदर्श माध्यमिक पाठशाला भोरंज के मैदान में बडे़ धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि तहसीलदार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में रेल विस्तार के लिए केंद्र दे विशेष सहयोग : मुकेश अग्निहोत्री….अम्ब-अंदौरा रेलवे स्टेशन का आधुनिक स्वरूप ऊना जिले के लिए गर्व का विषय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार

एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  अंब (ऊना), 17 जुलाई. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश की प्रमुख रेल परियोजनाओं को विशेष वित्तीय सहयोग प्रदान करने तथा भानुपल्ली-बिलासपुर, चंडीगढ़-बद्दी और ऊना-हमीरपुर रेल परियोजनाओं...
Translate »
error: Content is protected !!