नगर परिषद चंबा एवं डलहौजी के वार्डों के अंतिम परिसीमन आदेश जारी

by

उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जारी किए आदेश

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने नगर परिषद चंबा एवं डलहौजी के तहत वार्डों के अंतिम परिसीमन आदेश जारी किए हैं ।
उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना की अनुपालना के अंतर्गत नगर परिषद चंबा एवं डलहौजी को वार्डों को विभाजित करने और प्रत्येक वार्ड की सीमाओं को परिभाषित करने का प्रस्ताव 2 जून को जारी किया गया था ।
नगर परिषद चंबा के अंतर्गत सीमांकन प्रारूप आदेश पर 6 तथा नगर परिषद डलहौजी के तहत 5 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। सुनवाई के पश्चात 16 जून को राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना द्वारा निर्धारित समय सीमा के अनुसार निर्णय लिया गया। आदेश के विरुद्ध 23 जून तक आगामी अपील की अवधि निर्धारित की गई थी। परंतु इस संदर्भ में नगर परिषद चंबा एवं डलहौजी के तहत निर्धारित समयावधि में कोई भी अपील दायर नहीं हुई।
उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने इसके दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश नगर पालिका चुनाव नियम-2015 के अंतर्गत नगर परिषद चंबा एवं डलहौजी के वार्डों को लेकर अंतिम परिसीमन आदेश जारी किए हैं ।
वार्डों की अंतिम परिसीमन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए संबंधित उपमंडल दंडाधिकारी अधिकारी नागरिक (एसडीएम) एवं कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद (ईओ) के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने लवी मेले में ‘दोहड़ू’ और अखरोट खरीदे

एएम नाथ। रामपुर  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार देर सांय जिला शिमला के रामपुर में लवी मेले में 8,900 रुपये की खरीदारी की। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के समापन समारोह में शिरकत...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किक मारते ही मोटरसाइकिल में लगी आग : बाल-बाल बचा चालक

बीबीएन, 13 जून (तारा) :  हाउसिंग बोर्ड फेस-3 बद्दी में शुक्रवार सुबह को एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और चंबा दिवस का संयुक्त रूप से होगा आयोजन : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

चंबा शहर की ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी को लेकर हेरिटेज वॉक होगी आयोजित ऐतिहासिक अखंड चंडी महल के दरबार हाल में आयोजित होगा जिला स्तरीय समारोह एएम नाथ। चंबा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस तथा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बी.एस.एफ. खड़कां कैम्प में ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ अभियान के तहत खन्ना ने किया पौधारोपण

बी.एस.एफ. खड़कां कैम्प में ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ अभियान के तहत खन्ना ने किया पौधारोप होशियारपुर। पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने बी.एस.एफ. खड़कां कैम्प...
Translate »
error: Content is protected !!