नगर परिषद जोगिंदर नगर में अंतिम दिन नौ लोगों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

by
4 मई को होगी नामांकन पत्रों की जांच जबकि 6 मई को वापस लिए जा सकेंगे नाम
एएम नाथ।  जोगिंदर नगर, 02 मई – नगर परिषद जोगिंदर नगर के वार्ड सदस्यों के चुनाव को लेकर नामांकन के तीसरे दिन आज नौ लोगों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किया इस बात की पुष्टि करते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंदर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आज नामांकन के तीसरे दिन नौ लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए है। May be an image of dais and textजिनमें वार्ड नंबर 1 से ममता कपूर व प्यार चंद , वार्ड नंबर 2 से प्रेरणा ज्योति,वार्ड नंबर 3 कमला देवी, वार्ड नंबर 4 से अजय, वार्ड नंबर 5 शिवाली ठाकुर, वार्ड नंबर 6 से गुरध्यान व राजीव कुमार तथा वार्ड नंबर 7 रीना देवी ने नामांकन दाखिल किया ।May be an image of one or more people and text
*जोगिंदर नगर नगर परिषद में कुल 18 नामांकन हुए दाखिल :
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि तीन दिनों में जोगिंदर नगर परिषद में कुल 18 नामांकन दाखिल किए गए हैं। जिनमें वार्ड नंबर 1 व 2 से तीन – तीन, वार्ड नंबर 3,4,5 व 6 से दो – दो, जबकि वार्ड नंबर 7 से चार नामांकन प्राप्त हुए हैं।May be an image of studying and text
उन्होंने बताया कि प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 6 मई को सायं 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।May be an image of one or more people, people studying and text
उन्होंने बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत चुनाव मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों को उसी दिन चुनाव चिन्ह (प्रतीक) आबंटित किए जाएंगे।May be an image of one or more people, people studying and text that says "C4 पारदेज सरकार मरका 2026 የየመያ"May be an image of text
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टारना मंदिर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लिया कमरूनाग और माता श्यामाकाली का आशीर्वाद

एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  मंडी, 16 फरवरी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने टारना मंदिर पहुंचकर मंडी जनपद के आराध्य देव कमरूनाग का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा निर्वाचन 2024 की अवधि के दौरान नगदी ले जाते समय साथ रखें आवश्यक दस्तावेज-  DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा 17 मार्च :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि लोक सभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंबा मुकेश रेपसवाल ने लोकसभा चुनाव 2024 की प्रक्रिया के दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता में आक्रोश….चुनावों में भाजपा की जीत तय: जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, भाजपा नेताओं और केंद्र पर दोषारोपण करने से उनकी जवाबदेही कम नहीं होगी एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़ किया, 3 आरोपी गिरफ्तार

पुनीत महाजन : चंडीगढ़ 16 जून | पुलिस की ऑपरेशन सेल ने अवैध हथियारों की तस्करी एवं आपूर्ति करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!