कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता में आक्रोश….चुनावों में भाजपा की जीत तय: जयराम ठाकुर

by

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, भाजपा नेताओं और केंद्र पर दोषारोपण करने से उनकी जवाबदेही कम नहीं होगी

एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि सरकार की विफलताओं और जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश की जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है और लोग अब वोट के माध्यम से इसका जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अब कांग्रेस के नेता और इनके मंत्री आपके बीच आयेंगे तो इनसे ये बात जरूर पूछें कि आपने विकास के काम आखिर करने कब हैं। क्यों हमारी मांग पर खोले संस्थान बंद कर दिए और क्यों विकास के काम नहीं हो रहे हैं? जंजैहली में आयोजित सराज भाजपा मंडल की संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता करते हुए जयराम ठाकुर ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने आपदा का बहाना बनाकर पंचायती राज एवं स्थानीय निकायों के चुनाव टालने का हरसंभव प्रयास किया था, लेकिन जब मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुँचा, तब जाकर चुनाव प्रक्रिया शुरू हो पाई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव से इसलिए भाग रही थी क्योंकि उसके पास साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में जनता को बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है और विकास के नाम पर धरातल पर काम पूरी तरह शून्य है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य केवल केंद्र से मिल रही वित्तीय मदद और 191 केंद्रीय योजनाओं के सहारे ही चल रहे हैं, जबकि राज्य सरकार के पास अपने बजट से काम करवाने के लिए पैसा तक नहीं है। जयराम ठाकुर ने विकास की गति रुकने पर चिंता जताते हुए कहा कि आज गांवों में विकास कार्यों के लिए वीबीजी राम जी योजना के तहत पैसा आया हुआ है, लेकिन पंचायतों के अभाव में उसे खर्च नहीं किया जा पा रहा है, जिससे आम जनता को योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेताओं और केंद्र पर दोषारोपण करने से उनकी जवाबदेही कम नहीं होगी, उन्हें जनता को हिसाब देना होगा कि आखिर साढ़े तीन साल में विकास क्यों ठप रहा, क्यों आपदा प्रभावितों को उचित मुआवजा नहीं मिला और क्यों स्वास्थ्य व पेयजल जैसी मूलभूत सेवाओं में सुधार नहीं हुआ।
जयराम ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि आज हालात ऐसे हैं कि मुख्यमंत्री जनता के बीच जाने से भी कतरा रहे हैं, जो स्पष्ट करता है कि सरकार अपना विश्वास खो चुकी है। बैठक के दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सशक्तिकरण और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की और कार्यकर्ताओं के उत्साह व समर्पण को देखते हुए यह विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में भाजपा भारी बहुमत के साथ विजय का परचम लहराएगी। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और भाजपा परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने सरकार के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित पंचायत चुनावों के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार : DC जतिन लाल

उपायुक्त ने अधिकारियों संग की चुनाव को लेकर व्यापक समीक्षा बैठक रोहित जसवाल।  ऊना, 21 मई। पंचायती राज संस्थानों के सामान्य निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रथम चरण में 100 स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम पर किया जाएगा संचालित – रोहित ठाकुर

पाईनग्रोव स्कूल का वार्षिक समारोह आयोजित एएम नाथ। कसौली :   शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रथम चरण में प्रदेश भर में 100 स्कूलों को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

24 नए चेहरों से समझें 2024 में बीजेपी का नया गेम : 7 केंद्रीय मंत्रियों को राज्यसभा चुनाव में नहीं बनाया कैंडिडेट

केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी ने इसके लिए 28 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इन 28 में से चार ही पुराने चेहरे हैं, जबकि 24 सीटों पर नए लोगों को मौका दिया गया है। ...
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिडनी में 67वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में संसद की संस्था को मजबूत करने के” विषय पर हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया संबोधित

  आस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित 67वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मलेन में भाग लिया। इस अवसर पर विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार भी उपस्थित थे। इस सम्मेलन में देश दुनियां के सैंकड़ो जन प्रतिनिधि जिनमें अधिकतर...
Translate »
error: Content is protected !!