चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता: 3 एसी पैनल चोरी मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार

by

चंडीगढ़ ( पुनीत महाजन) : चंडीगढ़ पुलिस ने एसी आउटडोर यूनिट चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी/यूटी चंडीगढ़ के निर्देशों तथा एसपी/सिटी के मार्गदर्शन में एसडीपीओ/साउथ गुरजीत कौर और थाना प्रभारी सेक्टर-34 इंस्पेक्टर शादीलाल की निगरानी में की गई।
पुलिस टीम में एएसआई गुरप्रीत सिंह, एचसी मनविंदर सिंह, सीनियर कांस्टेबल समरजीत, कांस्टेबल अभिमन्यु, कांस्टेबल गुरप्रीत और कांस्टेबल सुखदीप शामिल थे। टीम ने तीन आरोपियों — जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा, करण कुमार और जितिंदर कुमार — को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 32 टूटे हुए आउटडोर एसी पैनल, 12 कंप्रेसर, कॉपर वायर के टुकड़े, कॉपर पाइप के टुकड़े तथा 25 आउटडोर एसी कूलिंग कॉइल बरामद किए गए हैं। इसके अलावा एसी यूनिट खोलने में इस्तेमाल होने वाले औजार जैसे कटर, प्लास, स्क्रूड्राइवर, पाना और चाबी भी बरामद की गई हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर निम्नलिखित मामलों को सुलझाया गया है
1. केस एफआईआर नंबर 56 दिनांक 28.04.2026 धारा 303(2) बीएनएस, थाना सेक्टर-34, चंडीगढ़।
2. केस एफआईआर नंबर 59 दिनांक 04.05.2026 धारा 303(2), 317(2), 317(5), 3(5) बीएनएस, थाना सेक्टर-34, चंडीगढ़।
3. केस एफआईआर नंबर 61 दिनांक 05.05.2026 धारा 303(2) बीएनएस, थाना सेक्टर-34, चंडीगढ़।
मामले की जांच के दौरान 5 मई 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-33/सी-डी टर्न से आरोपी जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी किया गया एक वोल्टास कंपनी का एसी, फर्जी अस्थायी नंबर प्लेटें और एसी आउटडोर यूनिट खोलने का टूल किट बरामद किया गया।
आरोपी जसप्रीत सिंह से पूछताछ के बाद पुलिस ने कुराली में छापेमारी कर करण कुमार को गिरफ्तार किया। उसके कबाड़ के गोदाम से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद हुआ।
पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है तथा आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जेल गार्ड ने AK-47 से की पत्नी और सास की हत्या, खुद भी की खुदकुशी

गुरदासपुर : गुरदासपुर से एक बहुत ही बड़ी घटना सामने आई है। जहां जेल के गार्ड ने अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी एक सरकारी क्वार्टर में...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

 21 से 31 मार्च तक लगने वाली मैड़ी मेले की सफलता के लिए डिप्टी कमिश्नर ऊना ने की बैठक, पंजाब के अधिकारियों के साथ चर्चा

मैड़ी होली मेले में 28 मार्च को चढ़ेगा झंडा, ओवर लोडिंग रोकने के लिए पंजाब से सहयोग की मांग ऊना/होशियारपुर, 23 फरवरी हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में 21 से 31 मार्च तक लगने...
article-image
पंजाब

29 महिला व 40 पुरुष वन गार्ड पूरा किया इंडक्शन कोर्स , ट्रेनिंग मंडल बसी जाना में  हुआ  54वें व 55वें इंडक्शन कोर्स का समाप्ति समारोह : अतिरिक्त मुख्य सचिव वन विभाग विकास गर्ग ने समारोह में पहुंच कर की परीक्षा परिणामों की घोषणा

होशियारपुर, 09 फरवरी: ट्रेनिंग मंडल बसी जाना होशियारपुर में 54वें (29 महिला वन गार्ड) व 55वें( 40 पुरुष वन गार्ड) का इंडक्शन कोर्स समाप्ति समारोह करवाया गया। इस दौरान परीक्षा के परिणामों की घोषणा...
article-image
पंजाब

4 अवैध पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद : 5 गिरफ्तार

जालंधर :   सिटी पुलिस द्वारा 3 अलग अलग मामलों में 4 अवैध हथियारों और 10 जिंदा कारतूस के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दाना मंडी जालंधर...
Translate »
error: Content is protected !!