जेल गार्ड ने AK-47 से की पत्नी और सास की हत्या, खुद भी की खुदकुशी

by

गुरदासपुर : गुरदासपुर से एक बहुत ही बड़ी घटना सामने आई है। जहां जेल के गार्ड ने अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी एक सरकारी क्वार्टर में जाकर छिप गया। जब पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली।

जानकारी के मुताबिक यह वारदात एक घरेलू विवाद से शुरू हुई। आरोपी की पहचान केंद्रीय जेल गुरदासपुर के गार्ड गुरप्रीत के रूप में हुई है। वह अपनी सरकारी एके-47 राइफल लेकर घर पहुंचा। रात करीब 3 बजे उसने अपनी पत्नी अकविंद्र कौर और सास गुरजीत कौर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद गुरप्रीत घटनास्थल से निकलकर गुरदासपुर की 7 नंबर स्कीम के सरकारी क्वार्टरों में जाकर छिप गया।

परिवार के मुताबिक, गुरप्रीत और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू तनाव चल रहा था। उसकी साली परमिंदर कौर ने भी बताया कि 2016 में हुई शादी के बाद से अक्सर झगड़े हो जाते थे, जिसे इस घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रॉपर्टी कारोबारी के घर पर हमला : कार सवार बदमाशों ने पांच गोलियां चलाईं, विस्फोटक बोतल फेंकी

लुधियाना :   प्रॉपर्टी कारोबारी के घर पर हमला हुआ है। घटना बद्दोवाल गांव की है। जहां प्रॉपर्टी कारोबारी यादविंदर सिंह के घर पर बीती रात हमला हुआ। रात करीब 1:45 बजे सफेद रंग की...
article-image
पंजाब

पंजाब पे स्केल बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर गढ़शंकर में कर्मचारियों ने 17 जुलाई 2020 की अधिसूचना की प्रतियां जलाईं

गढ़शंकर, 17 जुलाई  :  पंजाब वेतनमान बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर तहसील गढ़शंकर के कर्मचारियों ने गांधी पार्क गढ़शंकर में 17 जुलाई 2020 की अधिसूचना की प्रतियां जलाईं। इस संबंध में जानकारी देते...
article-image
पंजाब

काउंटर इंटेलिजेंस टीम की बड़ी कार्रवाई : हैंड ग्रेनेड सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

बठिंडा : काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। बता दें कि विशेष ऑपरेशन के दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो हैंड...
Translate »
error: Content is protected !!