नगर परिषद सुंदरनगर चुनाव-2026 में एक प्रत्याशी ने लिया नाम वापस, चुनाव चिन्ह वितरित

by
एएम नाथ। सुंदरनगर, 06 मई : नगर परिषद सुंदरनगर के वार्ड सदस्यों के चुनाव-2026 के अंतर्गत आज बुधवार को नाम वापसी की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। निर्धारित समयावधि के भीतर वार्ड नंबर-12 पश्चिम कॉलोनी की प्रत्याशी मोनिका जोली ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने बताया कि नाम वापसी की निर्धारित समय सीमा समाप्त होने तक केवल एक महिला प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस लिया। उन्होंने कहा कि अब नगर परिषद सुंदरनगर के 13 वार्डों में कुल 31 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं, जिनमें 15 महिला तथा 16 पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं।May be an image of text
उन्होंने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आज बुधवार सायं 3 बजे के पश्चात निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के तहत सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए।
एसडीएम अमर नेगी ने बताया कि 8 मई 2026 को मंडी स्थित वल्लभ राजकीय महाविद्यालय में ईवीएम मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग निर्धारित की गई है। इसके उपरांत 11 मई को राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीनें लाई जाएंगी तथा 13 मई को मशीनों की कमिश्निंग की जाएगी। उन्होंने सभी प्रत्याशियों से आग्रह किया कि वे निर्धारित तिथियों पर संबंधित स्थानों पर उपस्थित रहकर प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करें।
उन्होंने प्रत्याशियों को चुनाव व्यय संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि सभी उम्मीदवारों को फार्म-28 पर अपने दैनिक चुनाव व्यय का लेखा-जोखा संधारित करना होगा। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन माध्यम से मोबाइल एप के जरिए भी चुनाव व्यय का विवरण दर्ज किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रत्याशी के लिए अधिकतम चुनाव व्यय सीमा 75 हजार रुपये निर्धारित की गई है।
एसडीएम ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने सभी प्रत्याशियों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने तथा शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हिमाचल प्रदेश में जल्‍द होगा : सात IAS अधिकारी, दिल्‍ली जाने को तैयार

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुआई में कांग्रेस द्वारा लगातार दो उपचुनाव में छह सीटें जीतने और कांग्रेस के विधायकों की संख्या फिर से 40 होने के बाद अब सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे बागी विधायक : व्हिप का उल्लंघन पर पर स्पीकर ने इन्हें कर दिया था डिस्क्वालिफाई

एएम नाथ। शिमला :  राजेंद्र राणा समेत 6 क्रॉस वोटर्स को दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित कर दिया। इसके बाद हिमाचल में उठक पटक का दौर खूब चला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता को छेड़ा हस्ताक्षर अभियान : लोकतंत्र के महापर्व में सबकी भागीदारी तय बनाने पर जोर

ऊना :  20 मार्च। लोकसभा चुनाव.2024 को लेकर व्यवस्थित मतदाताए शिक्षा और चुनावी भागीदारी ;स्वीपद्ध कार्यक्रम के तहत उपमंडल हरोली में मतदाता जागरूकता के मकसद से हस्ताक्षर अभियान आरंभ किया गया है। एसडीएम हरोली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरिपुरधार बस हादसा: जयराम ठाकुर ने जताया शोक, लचर स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार को घेरा

एएम नाथ। ​मंडी : सिरमौर जिले के हरिपुरधार में हुए भीषण बस हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में 12 यात्रियों की मृत्यु...
Translate »
error: Content is protected !!