नगर परिषद सरकाघाट चुनाव: दो उम्मीदवारों ने लिया नाम वापस, 25 को आवंटित हुए चुनाव चिन्ह

by
एएम नाथ। सरकाघाट, 06 मई।  नगर परिषद सरकाघाट के वार्ड सदस्यों के चुनावों के अंतर्गत आज नामांकन वापसी की निर्धारित तिथि पर दो उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। यह जानकारी देते हुए निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सरकाघाट राजेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि वार्ड नंबर 2 (रामनगर) से जगदीश चंद और शकुंतला देवी ने अपना नामांकन वापस लिया है।
उन्होंने बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत शेष 25 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।
निर्वाचन अधिकारी ने आगे बताया कि मतदान 17 मई को प्रातः 7:00 बजे से सायं 3:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में हिंदू समाज का प्रदर्शन : सुक्खू सरकार पर लगाया लीपापोती का आरोप

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला में संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के खिलाफ शुरू हुए विरोध की चिंगारी अब पूरे सूबे में फैल चुकी है। आज पूरे हिमाचल प्रदेश में हिंदू समाज सड़क पर उतरकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री बुधवार को प्रदेश की पहली हरित हाइड्रोजन परियोजना की आधारशिला रखेंगे

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश को मार्च, 2026 तक देश का प्रथम हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं और 05 फरवरी, 2025 को हिमाचल इस दिशा में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने 18 अगस्त से शिमला में शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के लिए बनाई रणनीति

पार्टी प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा, विधानसभा में सत्ताधारी दल को घेरेगा विपक्ष, हर मुद्दे पर मांगेगा जवाब एएम नाथ। शिमला : भाजपा विधायक दल की बैठक का आयोजन विली पार्क में किया गया,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राम मंदिर न केवल आस्था का केंद्र बल्कि नागर शैली का एक अद्भुत उदाहरण : कुलदीप सिंह पठानिया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अयोध्या पहुँचकर भगवान श्री राम के दर्शन कर की प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!