नाम वापसी के अंतिम दिन 11 उम्मीदवारों ने वापस लिए नाम, अब 42 प्रत्याशी मैदान में

by
एएम नाथ। मंडी, 4 मई। नगर निगम मंडी के पार्षद चुनावों के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन 11 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। इसके बाद अब नगर निगम मंडी के 15 वार्डों में कुल 42 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। सभी निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं।
वार्ड नंबर-1 खलियार से गौरव, टेक चंद और विवेक ने अपने नाम वापस लिए। वार्ड नंबर-7 तल्याड़ से सुदेश और अभिनव, वार्ड नंबर-11 समखेतर से वरूण तथा वार्ड नंबर-12 से योगेश कुमार ने नाम वापस लिया। वहीं, वार्ड नंबर-14 बैहना से कृष्ण भानु, गुरवचन सिंह, धन देव और मनसा राम ने अपने नामांकन वापस लिए।
वार्ड नंबर-1 से 13 की सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रूपिन्द्र कौर ने बताया कि इन 13 वार्डों से कुल 7 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए हैं। अब इन वार्डों में 39 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ रहे सभी निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं।
वहीं, वार्ड नंबर-14 और 15 की सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने बताया कि वार्ड नंबर-14 बैहना से चार उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए हैं, जबकि वार्ड नंबर-15 दौंहदी से किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया।
—
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

ईकोलाॅजिक बिल्डिंग सिस्टम में भरे जाएंगे विभिन्न पद – अक्षय शर्मा

ऊना, 7 जून – मैसर्ज़ ईकोलाॅजिक बिल्डिंग सिस्टम प्राईवेट लिमिटेड द्वारा शुक्रवार, 9 जून को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी चैत्र नवरात्र मेला 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक, सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होंगे 450 से अधिक पुलिस व होमगॉर्ड के जवान

ऊना मार्च: माता श्री चिंतपूर्णी चैत्र नवरात्र मेला इस वर्ष 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक आयोजित होगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज मेले के सफल आयोजन के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बैंक का सर्वर ही हैक कर चोरों ने 2 दिन में उड़ा लिए साढ़े 11 करोड़ रुपए

एएम नाथ । चंबा : राज्य सहकारी बैंक की हटली शाखा (जिला चंबा) में एक सनसनीखेज साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात साइबर अपराधियों ने बैंक का सर्वर हैक कर मात्र दो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हड़ेटा में 4 करोड़ रुपये से बन रहा है ईको-टूरिज्म : पार्क पर्यटकों को मिलेगा एक अलग अनुभव, स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

एएम नाथ।  हमीरपुर 19 जुलाई। घने जंगलों से सजी पहाड़ियों की सुंदर, शांत एवं स्वच्छ वादियों के बीच कुछ सुकून भरे पल बिताने का अवसर मिल जाए तो इससे अच्छा अनुभव और क्या हो...
Translate »
error: Content is protected !!