बीत इलाके में होगी वालीबॉल लीग : युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे से दूर रखने का प्रयास : बंटी चौधरी

by

गढ़शंकर । बीत इलाके में युवाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें नशे से दूर रखने के उद्देश्य से गांव महिंदवाणी में वालीबॉल लीग करवाई जाएगी। इस संबंध में वालीबॉल प्रेमियों और खेल प्रेमियों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने गांवों के बच्चों और युवाओं को अधिक से अधिक खेलों से जोड़ें। वालीबॉल लीग में

बंटी चौधरी ने कहा कि वालीबॉल लीग में पंजाब व हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते है। उन्हीनों कहा कि बीत इलाके का वालीबॉल के क्षेत्र में लंबे समय से गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। इस इलाके ने कई बेहतरीन वालीबॉल खिलाड़ी दिए हैं और एक समय बीत के कई गांवों की टीमें अपनी शानदार खेल प्रतिभा के लिए जानी जाती थीं। लेकिन पिछले कुछ समय से कई गांवों में वालीबॉल की टीमें और खेल गतिविधियां कम हो गई हैं।

उन्होंने कहा कि अब बच्चों और युवाओं में दोबारा खेलों के प्रति रुचि पैदा करने के लिए वालीबॉल लीग शुरू की जा रही है। इसका उद्देश्य युवाओं को खेल मैदानों से जोड़ना, उनमें खेलों के प्रति उत्साह पैदा करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

बंटी चौधरी ने सभी खेल प्रेमियों से अपील की कि वे इस पहल में बढ़-चढ़कर सहयोग दें और अपने क्षेत्र के बच्चों को वालीबॉल सहित अन्य खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है।

उन्होंने कहा, **“आइए, बीत इलाके के बच्चों और युवाओं को खेलों से जोड़ें, नशे को मात दें और आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ एवं खेलों से जुड़ा बेहतर भविष्य दें।”**

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गणपति मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में लिया हिस्सा : होवारड़ी खड्ड में गणपति मूर्ति को किया विसर्जित

एएम नाथ। चंबा, (ककीरा) :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज स्वामी श्री हरि गिरि सन्यास आश्रम ककीरा के तत्वावधान में आयोजित गणपति मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभगाध्यक्षको को गैर सरकारी सरकारी सदस्यों द्वारा बैठक में रखें गये मामलों को गंभीरता से ले अधिकारी : DC तोरुल एस रवीश

कुल्लू,  6 मार्च :   जिला समन्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुये उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने सभी विभगाध्यक्षको को गैर सरकारी सरकारी सदस्यों द्वारा बैठक में रखें गये मामलों को...
article-image
पंजाब

चाइना डोर बेचने व स्टोर करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई: कोमल मित्तल

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे जिले में चाइना डोर बेचने व खरीदने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए इससे होने वाले हादसों को रोकने...
Translate »
error: Content is protected !!