नड्डा की पत्नी चोरी हुई फॉरच्यूनर, पुलिस ने की बरामद, 2 ग्रिफ्तार : भाजपा अध्यक्ष की गाड़ी है ,पता चलने पर भी बेफिक्र होकर 9 शहरों में 15 दिन गाड़ी लेकर घूमते रहे

by

नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की चोरी हुई कार 15 दिन के अंदर पुलिस ने बरामद कर ली है। यूपी के वाराणसी से कार को बरामद किया गया। कार चोरी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें शातिर चोर क्रेटा से आए और कार चुरा ले गए।

यूपी के वाराणसी में मिली कार : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की हरियाणा नंबर की फॉरच्यूनर कार को यूपी के वाराणसी से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने कार चुराने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि कार गोविंदपुरी इलाके से बीती 19 मार्च की रात को चोरी हुई थी। चोरी हुई कार को इन 15 दिनों के अंदर 9 अलग-अलग शहरों में ले जाया गया। अलीगढ़, लखीमपुर खीरी, बरेली, सीतापुर होते हुए कार को वाराणसी ले जाया गया। आरोपी फॉर्च्यूनर को नागालैंड लेकर जाने की फिराक में थे तभी धर लिए गए। बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार को ढूंढने के लिए पुलिसकर्मियों की विशेष टीम तैयार की गई थी ।

दो शातिर चोर गिरफ्तार : पुलिस ने बड़कल के रहने वाले शातिर चोरों शाहिद और शिवांश त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने कई साथियों के साथ क्रेटा कार से आए और कार को चुराकर ले गए थे। आरोपियों ने बड़कल में पहले कार की नंबर प्लेट बदली। पुलिस से बचने के लिए आरोपी शाहिद ने फरीदाबाद में पत्नी और बच्चों को बैठा लिया और पुलिस की नजरों से बचता रहा। आरोपी कार चुराने के बाद जब इसे यूपी ले गए तो उनको पता चला कि ये भाजपा अध्यक्ष की कार है। ये जानने के बावजूद भी आरोपी बेफिक्र रहे। आरोपियों ने यह भी खुलासा किया है कि उन्होंने डिमांड पर कार को चुराया था। बता दें कि आरोपी शाहिद दिल्ली के मैदानगढ़ी थाने का वाटेंड बदमाश है, जिसके खिलाफ 60 से ज्यादा मामले दर्ज है। बरेली पुलिस ने आरोपी शाहिद की सबेटी सना और दामाद फारूक को कार चुराने में सहायता करने के आरोप में गिरफ्तार किया है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

लुथान में एकीकृत देखभाल केंद्र के लिए भूमि का किया निरीक्षण ,राज्य सरकार निराश्रित एवं दिव्यांग बच्चों की देखभाल को कृत संकल्प: शांडिल

लुथान (कांगड़ा) 27 जुलाई। राज्य सरकार निराश्रित तथा एवं दिव्यांग बच्चों की समुचित देखभाल के लिए कारगर कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने निराश्रित बच्चों को सरल और सुखमयी बनाने के...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

50 लाख रुपये रिश्वत देते पूर्व मंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार : पूर्व मंत्री सूंदर शाम अरोड़ा ग्रिफ्तार

चंड़ीगढ़ विजिलेंस ब्यूरो की जांच का सामना कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को विजिलेंस टीम ने जीरकपुर से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मुताबिक पूर्व मंत्री अरोड़ा को वविजिलेंस के एआइजी...
article-image
पंजाब

दाना मंडी होशियारपुर को मॉडल मंडी के रूप में विकसित किया जाएगा : आशिका जैन

डिप्टी कमिश्नर ने चेयरमैन मार्केट कमेटी के साथ किया दाना मंडी का दौरा, मंडी में बुनियादी व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश – कहा, नगर निगम के सहयोग से कृषि कचरे के प्रबंधन पर किया...
article-image
पंजाब

देश विभाजन के समय मारे गए पंजाबियों की याद में अकाल तख्त पर हुई अरदास

अमृतसर, 16 अगस्त । शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने रविवार को 1947 में देश के विभाजन और हिंसा के दौरान मारे गए पंजाबियों की याद में श्री अकाल तख्त साहिब पर अरदास की, जिसमें...
Translate »
error: Content is protected !!